फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG BJP says Amit Shah and PM Narendra Modi auspicious for whole country

CG: बीजेपी बोली- अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी पूरे देश के लिए शुभ, ये संकेत छत्तीसगढ़ को भी मिल चुका है

Tue, 11 Jul 2023 04:42 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 11 Jul 2023 04:42 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस और बीजेपी में बयानबाजी का सिलसिला गर्म है। जमकर आरोप प्रत्यारोप लग रहे हैं। बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर कांग्रेस के बयान पर पलटवार करते हुए कहा किअमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी पूरे देश के लिए शुभ हैं।

विज्ञापन
CG BJP says Amit Shah and PM Narendra Modi auspicious for whole country
केदार गुप्ता, बीेजपी प्रवक्ता, छत्तीसगढ़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस और बीजेपी में बयानबाजी का सिलसिला गर्म है। जमकर आरोप प्रत्यारोप लग रहे हैं। बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर कांग्रेस के बयान पर पलटवार करते हुए कहा किअमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी पूरे देश के लिए शुभ हैं। अब ये शुभ संकेत दोनों छत्तीसगढ़ को मिल चुका है। अमित शाह और पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ आना शुभ होगा। समय बदलता है, थोड़ा इंतजार कीजिए और याद रखिए। 

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाते  हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास को भूपेश बघेल की सरकार ने रोक रखा है। गरीबों को मकान क्यों नहीं दे रही?। कांग्रेस के प्रेस बीफ के बयान पर केदार गुप्ता ने पलटवार करते हुए कहा कि अभी कल पहली प्रेस बीफ भी हुई है, उससे कांग्रेस इतना घबरा गई। तंज कसते हुए कहा कि लबरा पार्टी के लोग हैं झूठ बोलने वाले लोग हैं। कसम खाई थी कि घोषणापत्र के काम पूरा करेंगे। टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस के घोषणा पत्र समिति में रहने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि घोषणा मेरे से करवाते हैं और पूरा नहीं करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीएस सिंहदेव राजा है। टीएससिंह देव ने पार्टी में बड़ा दबाव बनाकर डिप्टी सीएम का पद पाया है। कांग्रेस के चिंदी चोर वाले बयान पर केदार गुप्ता ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस जब से सत्ता में आई है तब से उसके बोल बिगड़ गए हैं। एहसान फरामोश और झूठ बोलने वाली कांग्रेस है। किसी भी राजनीतिक पार्टी का घोषणा पत्र गंगाजल जैसा पवित्र होता है। 94 लाख धान का चावल पीएम मोदी ने लिया है। धान के लिए 22000 करोड़ दिया है। कांग्रेस को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी भाषा सुधारे। अपना दिमाग छत्तीसगढ़ के विकास की ओर लगाए। नहीं तो ये जो विध्वंस कर रहे हैं यह होता ही रहेगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed