फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG BJP reaction on Kharge statement: public knows partition of country is work of Congress,

खड़गे के बयान पर बीजेपी का पलटवार: जनता जानती है देश का विभाजन कांग्रेस की देन, चीन से चंदा लेती है कांग्रेस

Sun, 13 Aug 2023 10:46 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 13 Aug 2023 10:46 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के जांजगीर चांपा में दिए बयान पर पर  छत्तीसगढ़ बीजेपी ने तीखा पलटवार किया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि कांग्रेस ने देश का कोई विकास नहीं किया। बल्कि विकास होने ही नहीं दिया।

विज्ञापन
CG BJP reaction on Kharge statement: public knows partition of country is work of Congress,
छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के जांजगीर चांपा में दिए बयान पर पर  छत्तीसगढ़ बीजेपी ने तीखा पलटवार किया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि कांग्रेस ने देश का कोई विकास नहीं किया। बल्कि विकास होने ही नहीं दिया। सिर्फ कमीशनखोरी की है, जल, थल, नभ तीनों में घोटाले किए हैं। कांग्रेस ने दशकों तक देश को चारागाह समझा और यही भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को समझ रखा है। इतने घोटाले किए है कि इन्हें घोटालाकेसरी मानकर कांग्रेस इनका अभिनंदन कर रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2 हजार करोड़ का शराब घोटाला, कोल घोटाला, गोठान घोटाला, राशन घोटाले के साथ साथ हर तरह के घोटालों से उगाही करके कांग्रेस को पाल रहे हैं। छत्तीसगढ़ को एक तरफ कांग्रेस का एटीएम बना दिया गया और दूसरी तरफ अपराधगढ़।  कानून व्यवस्था ध्वस्त है। विकास अवरुद्ध है। जनता परेशान, कर्मचारी परेशान, किसान परेशान, युवा परेशान, महिलाएं असुरक्षित, फिर भी सावन के अंधों को सब हरा हरा दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


'भारत माता के टुकड़े होना कांग्रेस की ही देन'
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को जवाब देते हुए कहा कि भारत माता के टुकड़े होना कांग्रेस की ही देन है। खड़गे और किसी भी कांग्रेस नेता में नैतिकता नाम की कोई धारणा नहीं है। मणिपुर जल नहीं रहा है। कांग्रेस राजनीति की आग भड़का रही है लेकिन उसके घमंडिया गठबंधन की साजिश को सारे देश के देख लिया है। मणिपुर की राजनीतिक सैर और भड़काऊ राजनीति से समस्या का कोई समाधान नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश के गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर का हल निकालने में सक्षम हैं। भारत सरकार पूरी गंभीरता से कदम उठा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




'जब कैम्प किया, तब खड़गे के खड़गसिंह कहां थे?'
उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने वहां जब कैम्प किया, तब खड़गे के खड़गसिंह कहां थे? जब हालात काबू में आ गए, तब तमाशेबाजी करने की होड़ लग गई। संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाये और भाग खड़े हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवाब दे रहे थे तो सुनने की हिम्मत नहीं हुई। मौन मोदी नहीं हैं। खड़गे इतिहास उठाकर देख लें कि मणिपुर तो कांग्रेस के राज में जला करता था। नरसिंहराव के जमाने में बड़ी संख्या में लोग  मारे गए थे। मनमोहन सिंह के जमाने में भी वही हुआ। न राव कुछ बोले थे और न मनमोहन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed