फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: BJP Mahila Morcha protest against bhupesh government for Physical abuse with five year old girl

रायपुर में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म: बीजेपी ने किया हाईवे जाम, पुलिस और कार्यकर्ताओं में जमकर धक्कामुक्की

Fri, 29 Sep 2023 09:37 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 29 Sep 2023 09:37 PM IST
सार

बीजेपी महिला मोर्चा ने रायपुर के धरसीवां में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर मोर्चा खोल दिया है। आज शुक्रवार को हाईवे जाम कर विरोद जताया। 

विज्ञापन
CG: BJP Mahila Morcha protest against bhupesh government for Physical abuse with five year old girl
बीजेपी ने किया हाईवे जाम, जताया विरोध - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बीजेपी महिला मोर्चा ने रायपुर के धरसीवां में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर मोर्चा खोल दिया है। आज शुक्रवार को हाईवे जाम कर विरोद जताया। मामले में पुलिस प्रशासन की लचर रवैए को लेकर धरसींवा थाने का घेराव भी किया। महिला मोर्चा ने आरोप लगाया कि महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा देने में भूपेश सरकार फेल है। लगातार अनाचार की घटना ने छत्तीसगढ़ को झकझोर कर रख दिया है।

विज्ञापन


बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भाजपा शासित राज्यों में हुए अनाचार की घटना का विरोध करने पहुंच जाती  हैं, लेकिन जब प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ आईं थीं, उसी दिन राजधानी के जयस्तंभ चौक के पास एएसपी ऑफिस के नीचे बने मल्टीलेवल पर्किंग में एक नाबलिग के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वे अनाचार पीड़िता और उसके परिजनों से मिलने का वक्त नहीं निकाल पा रही हैं। उन्हें भिलाई की सभा में जाना ज्यादा जरूरी था। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार हमर बेटी-हमर अभिमान की बात करती है, उसकी जमीनी हकीकत खुलकर सामने आ गई है। आज भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ की महिलाओं की सुरक्षा तक नहीं कर पा रही है। 
विज्ञापन




'थानों में महिला हेल्प डेस्क नहीं'
उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 2018 घोषणा पत्र में हर थाने में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना करने की बात कही थी। आखिर थानों में महिला हेल्प डेस्क क्यों नहीं है? बड़ी-बड़ी बात करने वाले भूपेश बघेल तीजा पर्व प्रदेश की बहनों के साथ मनाते हैं और तीजा के दिन ही बेलगहना में एक आदिवासी महिला के साथ रेप की घटना हो जाती है। रक्षाबंधन दो बहनों और शिक्षक दिवस के दिन जशपुर के बगीचा में एक आदिवासी शिक्षिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म हो जाता है। भूपेश सरकार मुंह में दही जमाए बैठी रहती है। सुकमा के पोटाकेबिन में आदिवासी बच्ची से अनाचार, कोंडागांव में एक रेप पीड़िता युवती की रिपोर्ट उसके और उसके पिता की ओर से आत्महत्या कर लेने के बाद लिखी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




'पिछले 5 वर्ष में 6 हजार से अधिक दुष्कर्म'
शालिनी राजपूत ने कहा कि धरसीवां थाना अंतर्गत एक नाबालिग बच्ची से  दुष्कर्म  की घटना होती है और संवदेनहीन थाने के टीआई शिवेन्द्र राजपूत पीड़िता की रिपोर्ट लिखने के बदले उसके माता-पिता को करीब 10 घंटे तक बिठा कर रखते हैं। रेप पीड़िता बच्ची तड़पती रहती है और पुलिस उसका डॉक्टरी मुलाहिजा कराने के बदले मजे लेती रहती है। उन्होंने टीआई को सस्पेंड करने की मांग करते हुए कहा कि महिलाओं पर निरतंर अनाचार और अत्याचार को लेकर भाजपा महिला मोर्चा संघर्ष करती रही है और यह निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को पूरी तरह से अपराध गढ़ बना दिया है। आये दिन महिला के साथ दुराचार की घटनाओं ने छत्तीसगढ़ की छवि को खराब किया है। प्रदेश में पिछले 5 वर्ष में 6000 से अधिक दुष्कर्म प्रदेश सरकार की घोर लापरवाही का प्रमाण है। सुरक्षा के नाम पर प्रदेश सरकार केवल खानापूर्ति ही करती आई है। प्रदेश में छोटी बच्ची से लेकर आज बुजुर्ग महिलाएं भी सुरक्षित नहीं है। मामले में प्रदेश के मंत्री लगातार होते महिला उत्पीड़न पर चुप क्यों बैठे हैं? 




'छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था ठप'
धरसींवा के पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ का हर वर्ग आज भूपेश सरकार के भ्रष्टाचार और शोषण का शिकार है। छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन चुका है। छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था ठप है। प्रदेश में कमीशन और करप्शन का खेल हो रहा है। भूपेश सरकार घोटालों की सरकार बन गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed