फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG BJP Mahila Morcha meeting in raipur: Nisha said – Congress ruined many families for illegal liquor collec

CG बीजेपी महिला मोर्चा की बैठक: निशा सिंह बोली- अवैध शराब उगाही के लिए कांग्रेस ने कई परिवारों को किया बर्बाद

Sat, 05 Aug 2023 09:29 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 05 Aug 2023 09:29 PM IST
सार

CG BJP Mahila Morcha meeting in raipur: बीजेपी महिला मोर्चा की रायपुर एवं दुर्ग संभाग की संभाग स्तरीय बैठक आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुई। 

विज्ञापन
CG BJP Mahila Morcha meeting in raipur: Nisha said – Congress ruined many families for illegal liquor collec
बीजेपी महिला मोर्चा की रायपुर एवं दुर्ग संभाग की संभाग स्तरीय बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बीजेपी महिला मोर्चा की रायपुर एवं दुर्ग संभाग की संभाग स्तरीय बैठक आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुई। इसमें भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री निशा सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए वादों को अभी तक पूरा नहीं कर पाई है। महिला स्व सहायता समूह की बहनों का कर्जा माफ करने का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार ने पौने 5 साल बीत जाने के बाद भी महिला स्व सहायता समूह की बहनों का कर्जामाफ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में शराब को घर-घर पहुंचाकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने कई परिवारों को बर्बाद किया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह सब केवल शराब से अवैध उगाही करने के लिए किया है। आगामी विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की महिलाएं अपने साथ हुए धोखाधड़ी के लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार को सबक सिखाएंगी। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि हमें राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से दिए गए कार्यों को बूथ स्तर तक जाकर पूरा करना है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा चुनाव समिति बनाई गई है, जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री इंदु गोस्वामी  को प्रभारी एवं आरती सिंह एवं स्मिता बरुवा को सह प्रभारी बनाया गया है। 
विज्ञापन




भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश राजपूत ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा महिला मोर्चा चुनावी बिगुल फूंक चुकी है। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सरकार के द्वारा किए गए वादाखिलाफी को लेकर एवं प्रदेश सरकार की अव्यवस्थित कार्यप्रणाली को लेकर घर घर जाकर प्रदेश सरकार की नाकामी को उजागर करेगी। पवित्र गंगाजल की सौगंध खाकर देश में पूर्ण शराबबंदी का वादा करने वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी करने के बजाय 2000 करोड़ रुपए का शराब घोटाला किया है। जिसके विरोध में भाजपा ने पूरे प्रदेश भर में आंदोलन भी किया। केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना का लाभ भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने गरीब जनता को नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा महिला मोर्चा की चुनाव प्रभारी स्मिता बरुआ ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमें केंद्र सरकार की केंद्रीय योजनाओं के बारे में जन जन तक पहुंचाना है। केंद्रीय योजनाओं के लाभ को हर जन को मिले इस दिशा में कार्य करना है। केंद्र की सरकार ने महिलाओं के उत्थान एवं विकास के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की है। इसका लाभ भी छत्तीसगढ़ की महिलाये प्राप्त कर रही है।



भाजपा महिला मोर्चा चुनाव सह प्रभारी आरती सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को एक नई पहचान दिलाई है। दुनिया में भारत का वर्चस्व कायम किया है। आज हमें एक ऐसा नेतृत्व मिला है जिसने भारत का परचम पूरी दुनिया में लहराया है। उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि जब पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सेवा भाव से लोगों को मुफ्त में अनाज, दिया गया ताकि कोई गरीब व्यक्ति भूखा ना सोए। देश में निर्मित वैक्सीन सभी देशवासियों को निशुल्क लगाने के लिए एक जन आंदोलन भी चलाया। जिसका परिणाम आज हमारे सामने हैं।


भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की  प्रभारी सरला कोसरिया, विभा अवस्थी ममता साहू, शीतल नायक, भावना बोहरा, अलका चंद्राकर, माया बेलचंदन, हेमलता शर्मा, संध्या तिवारी , कल्याणी साहू, डॉ किरण बघेल, कृतिका जैन आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed