फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG BJP leader Arun Sao said Central government has increased MSP, Congress government should return every fa

Raipur: अरुण साव ने कहा- मोदी सरकार ने MSP बढ़ा दी है, किसानों को उनका पाई-पाई लौटाए कांग्रेस सरकार

Sat, 10 Jun 2023 04:53 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 10 Jun 2023 04:53 PM IST
सार

केंद्र सरकार की ओर से धान का समर्थन मूल्य MSP बढ़ाए जाने के बाद से ही छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई हुई है। इस मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा  है।

विज्ञापन
CG BJP leader Arun Sao said Central government has increased MSP, Congress government should return every fa
प्रेस कॉन्फ्रेंस लेते बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्र सरकार की ओर से धान का समर्थन मूल्य MSP बढ़ाए जाने के बाद से ही छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई हुई है। इस मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा  है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्राथमिकता में कभी भी किसानों का हित नहीं रहा है। केवल बीजेपी की सरकार में ही देश और प्रदेश में किसानों का भला हुआ है। उनके विकास को लेकर काम किए गए हैं।  केंद्र की मोदी सरकार ने धान के समर्थन मूल्य में 143 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाई है, जो अब 2.183 रुपया हो गया है। ऐसे में कांग्रेस सरकार किसानों को उसका पाई-पाई दे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने धान समेत सभी कृषि उपज के मूल्य में पर्याप्त वृद्धि कर अन्नदाताओं का सम्मान किया है। हम इस मूल्य वृद्धि के लिए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का स्वागत करते हैं। धान के समर्थन मूल्य में 143 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि कर इसे अब 2.183 रुपया कर दिया गया है। मोदी सरकार की ओर से की गई ये वृद्धि मनमोहन सरकार के कार्यकाल के 1310 रुपए की तुलना में करीब 67 प्रतिशत अधिक है। वहीं मूंग दाल के समर्थन मूल्य में 803 रुपए, मूंगफली में 527 रुपए, मोटे अनाज ज्यार में 210, बाजरा में 150, रागी में 268 रुपए, मक्का में 128 रुपए, अरहर दाल में 400 रुपए, उड़द दाल में 350 रुपए, सोयाबीन में 300 रुपए की वृद्धि की गई है। छत्तीसगढ़ के किसानों को धान के बढ़े समर्थन मूल्य का लाभ तो मिलेगा ही साथ ही मोटे अनाज की कीमतों में भारी वृद्धि कर भी प्रदेश के किसानों के हित में कल्याणकारी कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


'किसानों की वित्तीय स्थिति में सुधार हुआ'
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा किसानों की वित्तीय स्थिति में सुधार पर काम किया है। मोदी सरकार ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, राष्ट्रीय खाय सुरक्षा मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जैसी कई योजनाएं शुरू की जिससे किसानों को उनकी मेहनत और परिश्रम का उचित मूल्य प्राप्त हो और देश का किसान और सशक्त बने। भाजपा सरकार ने न सिर्फ एमएसपी बढ़ाई बल्कि जन धन खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के साथ यह भी सुनिश्चित किया की बढ़ी हुई एमएसपी का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचे। किसानों का एक-एक पैसा उन तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिनाई बीजेपी सरकार की उपलब्धियां
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में अंतिम वर्ष 2013-14 में एमएसपी पर खरीदी कर किसानों को केवल  64 हजार करोड़  का भुगतान किया जबकि भाजपा के नेतृत्व में चल रही सरकार ने वर्ष 2021-22 में एमएसपी पर खरीदी कर किसानों को लगभग 2लाख 38 हजार करोड़ का भुगतान किया। यानी मोदी सरकार किसानों को 4 गुना भुगतान कर रही है। कांग्रेस के शासन काल में लाभार्थी किसान केवल 70 लाख थे। जबकि भाजपा के शासन में 1 करोड़ 32 लाख से ज्यादा है कांग्रेस के शासन काल में 10 वर्षों में डीएपी  520 रुपए प्रति बोरी से 1300 रू. प्रतिबोरी तक बढ़ाई गई, जोकि 10 वर्षों में 145 प्रतिशत की वृद्धि थी। जबकि भाजपा के शासन काल में 9 वर्षों में केवल 50 रूपए की वृद्धि हुई जोकि न के बराबर है।   कांग्रेस ने जितना समर्थन मूल्य बढ़ाया उतना ही खाद का मूल्य भी बढ़ाया। नींदा नाशक नोविनो गोल्ड प्रति लीटर वर्ष 2014 में 6800 रू था जबकि भाजपा के शासनकाल में वर्ष 2023 में 3200 रु. प्रति लीटर है। खाद सब्सिडी कांग्रेस कार्यकाल में 38 हजार करोड़ रुपया प्रतिवर्ष थी जबकि भाजपा के कार्यकाल में 1 लाख 8 हजार  करोड़ रुपया प्रतिवर्ष है। 2 लाख 60 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि किसान सम्मान निधि के रूप में डायरेक्ट किसानों के खाते में डाली गई है। 


 निजी बैंकों के कर्ज कब माफ होंगे: नारायण चंदेल 
नेता प्रतिपक्ष भी नारायण चंदेल ने भूपेश कांग्रेस सरकार से सवाल करते हुए पूछा कि राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों से किसानों की ओर से लिए गए कर्ज को माफ न किए जाने पर कांग्रेस सरकार आज तक मौन क्यों है। यह कर्जा कब माफ होगा। साथ ही उन्होंने किसानों के लंबित पंप कनेक्शन के विषय पर अवगत कराते हुए कहा कि किसान पैसा भरने के बाद भी दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। यही कांग्रेस सरकार की किसानों के प्रति प्राथमिकता को बताने के लिए पर्याप्त है। प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव , नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू,भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी माजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed