CG: विधानसभा चुनाव का हुआ एलान, सीएम भूपेश ने कहा- 'हैं तैयार हम, भरोसा बरकरार, फिर से कांग्रेस सरकार'
छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल बज चुका है। भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 7 और दूसरा चरण में 17 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे।
विस्तार
सीएम भूपेश बघेल ने अपने ट्विटर पर शायराना अंदाज में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लाने की बात कही है। सीएम बघेल ने लिखा कि
हैं तैयार हम!
शुरू हो चुका है युद्ध
माटी के अभिमान का
नहीं रूकेगा अब ये रथ
छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान का
नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने के संकल्प के साथ हर एक छत्तीसगढ़िया तैयार है, एक बार फिर भरोसे के हाथ जुड़ेंगे.
भरोसा बरकरार
फिर से कांग्रेस सरकार
हैं तैयार हम!
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 9, 2023
शुरू हो चुका है युद्ध
माटी के अभिमान का
नहीं रूकेगा अब ये रथ
छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान का
नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने के संकल्प के साथ हर एक छत्तीसगढ़िया तैयार है, एक बार फिर भरोसे के हाथ जुड़ेंगे.
भरोसा बरकरार
फिर से कांग्रेस सरकार