CG Accident News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस पलटी, छत्तीसगढ़ के तीन श्रद्धालुओं की मौत, 40 से अधिक लोग घायल
CG Accident News: यूपी के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस पलटने से छत्तीसगढ़ के तीन लोगों की मौत हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम साय ने ट्वीट कर लिखा कि 'छत्तीसगढ़ से धार्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालुओं से भरी बस के उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल हुए श्रद्धालुओं का शिकोहाबाद और जिला अस्पताल सैफई में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, दुर्ग सांसद विजय बघेल और आईएएस श्रुति सिंह को वहां घायलों का हालचाल जानने और उनके इलाज की समुचित व्यवस्था करने मैंने वहां भेज दिया है। घायलों के साथ हमारी सरकार खड़ी है और हर संभव मदद के लिए तत्पर है।
डिप्टी सीएम शर्मा ने ट्वीट कर लिखा कि 'आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं से भरी बस के पलट जाने से 3 लोगों की मृत्यु और 30 से अधिक के घायल होने की दुखद सूचना है। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद व सैफई में किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश शासन से लगातार संपर्क कर हताहत श्रद्धालुओं के बेहतर इलाज और हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें। ॐ शांति।
ड्राइवर को झपकी आने से बस पलटी
बताया जाता है कि ड्राइवर को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे से नीचे उतरकर पलट गई। घटना के दौरान अधिकांश यात्री सोये हुए थे। जिसके बाद घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना नसीरपुर थाना क्षेत्र की है। नसीरपुर इंस्पेक्टर शेर सिंह ने बताया कि घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद और फिरोजाबाद मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। जहां धमधा निवासी 20 वर्षीय अंशु और सात वर्षीय अमित की मौत हो गई। वहीं एक बच्ची की मौत हो गई। सभी यात्री छत्तीसगढ़ के हैं जो वैष्णो देवी दर्शन कर वापस लौट रहे थे। शनिवार रात एक बजे वृंदावन से प्रयागराज के लिए रवाना हुए थे। ड्राइवर के झपकी आने से हादसा हुआ।
छत्तीसगढ़ से धार्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालुओं से भरी बस के उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलटने की दुःखद खबर आ रही है।
— Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) June 8, 2024
बस में सवार 65 श्रद्धालु में से तीन के निधन और 40 लोगों के घायल होने की खबर है, घायलों के जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद और…