फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG:  AAP Many leaders joining BJP, Akhand Loktantrik Party merged with CG BJP

CG: 'आप' के कई नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन, लड़े थे विस चुनाव,अखंड लोकतांत्रिक पार्टी का भाजपा में हुआ विलय

Tue, 23 Jan 2024 04:05 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 23 Jan 2024 04:05 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। विधानसभा चुनाव 2023 में आप के प्रत्याशी रहे कई नेताओं ने बीजेपी में प्रवेश किया है।

विज्ञापन
CG:  AAP Many leaders joining BJP, Akhand Loktantrik Party merged with CG BJP
'आप' के कई नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। विधानसभा चुनाव 2023 में आप के प्रत्याशी रहे कई नेताओं ने बीजेपी में प्रवेश किया है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज मंगलवार को भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर छत्तीसगढ़ आदमी पार्टी के कई पदाधिकारी, विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया है। इसी तरह सैनिक पार्टी के महेन्द्रप्रताप सिंह राणा ने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वहीं दूसरी ओर अखंड लोकतांत्रिक पार्टी का भाजपा में विलय हो गया। पार्टी के विनोद कुमार पटेल ने अपनी पार्टी का भाजपा में विलय किया। 

विज्ञापन


विज्ञापन




मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन भाजपा के लिए ऐतिहासिक एवं गौरव का दिन है। आज विभिन्न पार्टियों के हजारों लोग एवं भूतपूर्व सैनिक भी भाजपा की रीति-नीति एवं विचारधारा से प्रभावित होकर के सदस्यता ले रहे हैं। आप सभी की उपस्थिति से भाजपा और मजबूत होगी और आगामी लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटों में विजय प्राप्त कर केंद्र में पुनः एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने में अपना सहयोग देंगे। सोमवार को अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कल का दिन ऐतिहासिक दिन रहा, जहां 500 वर्षों बाद भगवान श्री रामलला को टेंट से मंदिर में पुन: प्रतिष्ठित किया गया। कल पूरी दुनिया राममय हो गई।। कल छत्तीसगढ़ में भी दिवाली जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




भाजपा के प्रदेश प्रभारी माथुर ने इस मौके पर कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भी 2019 में हुए लोकसभा चुनाव से भी ज्यादा 400 से ज्यादा सीटों पर जीतकर भाजपा बहुत आगे जाने वाली है। कल हम सभी ने देखा कि दुनिया ने एक बार फिर से दीपावली मनाई है। ऐसा कोई गांव नहीं रहा होगा जहां भगवा ध्वज नहीं लहराया हो। श्री माथुर ने कहा कि हिंदुस्तान इसका गवाह है आने वाला समय हमारे लिए बहुत बड़ी खुशी का पल होगा। इस लिहाज से आपके एक-एक मिनट का उपयोग हमें करना है। जिस प्रकार देश के प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि हमें अभी रुकना नहीं है, पूरे हिंदुस्थान को हम सब मिलकर एक आदर्श हिंदुस्थान बनाएंगे। 



आम आदमी पार्टी के इन नेताओं ने बीजेपी में किया प्रवेश
आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष आनंद प्रकाश मिरी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, प्रदेश सचिव विकास केलकर, प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग रविंद्र ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष एससी विंग धरम भार्गव, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी विंग कमलकांत साहू, प्रदेश संयुक्त सचिव, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शिवसेना संतोष यदु, प्रदेश मीडिया को-ऑर्डिनेटर संजय गबेल, तरुण बैद्य, मनभजन साहेब टंडन, श्यामलाल बंजारे, दीपक पात्रे, सुरेंद्र गुप्ता, राकेश यादव, दुर्गा लाल केवट, सत्यनारायण सांडे, मोहित यादव, डॉक्टर पुष्पेंद्र शर्मा, राजेंद्र पासवान, अनुराग मधुकर, यशवंत भारद्वाज, संकल्प दुबे, ओंकार वर्मा, प्रकाश पाल, रमाबाई मिरी, सूर्यविजित मिरी, विशाल महिलांग, मनोज यादव, प्रतीक राय, रोहित कुमार देवांगन, अजय कुमार गुप्ता, शिवम दास, उमेश राजवाड़े, दीनबंधु देवांगन, प्रदीप निर्मलकर, श्रीमती गीता यादव, दीपक कुमार वर्मा, भीकम यदु, मुकेंद्र बंजारे, शिवचंद निर्मलकर, प्रमिला बंजारे, संतोषी खरे, सुजाता रात्रे, सोनम जांगड़े, सूर्य साहू, ओमप्रकाश टंडन, अजय मनहर, अनिल भास्कर, हेमंत मिरी, सन्निध्य द्विवेदी, राजा यदु, मोहनलाल थावरे, लक्ष्मी नारायण, लेखपाल सहित बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी, विधायक प्रत्याशी एवं कार्यकर्तागण भाजपा में शामिल हुए।



सैनिक पार्टी के इन नेताओं ने ली बीजेपी की सदस्यता
इसी प्रकार सैनिक पार्टी के महेंद्रप्रताप सिंह राणा, वारिज कुमार सिंह, राजेश कुमार शर्मा, रोशन त्योहरे, प्रभात कुमार साहू, मनोज कुमार साव, प्रभाकर सिंह सेंगर, विजय कुमार साव, प्रमेन्द्र कुमार, नरेश कुमार साहू, लाल देव सिंह, संतोष कैवर्त, पुनीत पारकर, नागेश्वर, प्रीति तिवारी, रवि प्रताप तिवारी, रामअनुज कुमार शर्मा आदि पूर्व सैनिकों ने भाजपा की सदस्यता ली।





अखंड लोकतांत्रिक पार्टी का बीजेपी में विलय
भाजपा में विलय की घोषणा करने वाली अखंड लोकतांत्रिक पार्टी छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समर्थक विनोद कुमार पटेल, भूरेलाल साहू, यदुनाथ वर्मा, सुधीर साहू, शिव साहू, हेम मोहन साहू, अमित कुमार साहू, ताम्रध्वज धीवर, विजय कुमार साहू, कृष्णकांत पांडे, अरुण कैवर्त्य, विनय पांडे, खम्हन यादव, लाला साहू, महेंद्र वर्मा, गगन ध्रुव, विवेक साहू, श्यामलाल कैवर्त्य, सुमित ध्रुव, राजा साहू, मनोज टंडन, रवि पटेल, गोविंद पटेल, अमित पटेल, धीरज पटेल, नीरज पटेल, दशरथ पटेल, सत्येंद्र ध्रुव, विवेक पटेल सहित हजारों की संख्या में अखंड लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। 




ये रहे मौजूद
इस दौरान शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, सांसद चुन्नीलाल साहू, भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ,कार्यक्रम अध्यक्ष शिवरतन शर्मा की उपस्थिति में पदाधिकारियों ने बीजेपी में प्रवेश किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed