सीएम केजरीवाल की गारंटी पर बोले कोमल हुपेंड़ी: 'आप जो कहती है वही करती है, हम जुमले नहीं बनाते'
आप प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी और प्रदेश सह प्रभारी और पंजाब से विधायक गैरी वडिंग ने 'आप' प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांन्फ्रेंस ली। इस दौरान उन्होंने गारंटी कार्ड पर विस्तार चर्चा की। गैरी ने कहा कि आप जो कर सकती है, वही कहती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में आम आदमी पार्टी सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसे लेकर पार्टी के कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं। टाउनहाल सम्मेलन में शामिल हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार 19 अगस्त को छत्तीसगढ़वासियों के लिए 9 गारंटी कार्ड जारी किया है। इसी क्रम में आज 20 अगस्त रविवार को आप प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी और प्रदेश सह प्रभारी और पंजाब से विधायक गैरी वडिंग ने 'आप' प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांन्फ्रेंस ली। इस दौरान उन्होंने गारंटी कार्ड पर विस्तार चर्चा की। गैरी ने कहा कि आप जो कर सकती है, वही कहती है। हम जुमले नहीं बनाते हैं।
कोमल हुपेंडी ने कहा कि हमने बिजली फ्री करने की बात कही। शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं को रोजगार देने की गारंटी दी है। आप की सरकार बनते ही हम सारे वादे पूरा करेंगे। हम छत्तीसगढ़ में हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देंगे। छत्तीसगढ़ में 24 घंटे बिजली मिलेगी। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि भारत को आजादी मिले 76 साल हो गए हैं, लेकिन किसी पार्टी ने स्कूल और अस्पताल बनाने की बात नहीं कही है। सिर्फ आम आदमी पार्टी ही स्कूल और अस्पताल बनाने की बात करती है।
'हम जुमले नहीं बनाते हैं'
इस दौरान प्रदेश सह प्रभारी और पंजाब से विधायक गैरी ने हमारा गारंटी कार्ड अक्षरश: पूरा होता है। इसके उदाहरण के लिए आप दिल्ली और पंजाब को देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों की हालत बहुत खराब है। वहीं दिल्ली के सरकारी स्कूलों की हालत देखिए। आजादी के बाद पहली बार ऐसी सरकार आई है, जो शिक्षा क्षेत्र के लिए इतना कुछ कर रही है। उन्होंने कहा हम राजनेता नहीं हैं, हम आपके जैसे आम लोग हैं। हमें छत्तीसगढ़ में एक मौका दें और आप अन्य सभी पार्टियों को भूल जाएंगे। उन्होंने दोनों पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि हम उनकी तरह जुमले नहीं बनाते हैं, हम जो कर सकते हैं उसका वादा करते हैं।