फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   central reserve police force commando commits suicide police is investigating the matter

छत्तीसगढ़ : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडो ने की आत्महत्या

Fri, 15 Jan 2021 01:29 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 15 Jan 2021 01:29 PM IST
विज्ञापन
central reserve police force commando commits suicide police is investigating the matter
सीआरपीएफ के कमांडो ने गोली मार की आत्महत्या - फोटो : पेक्सेल्स

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन के एक जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। जवान के आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

विज्ञापन


सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सीआरपीएफ के 206 कोबरा बटालियन के जवान हरजीत सिंह (40) ने अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चिंतागुफा थाना क्षेत्र के कोयलमेटा की पहाड़ी में नक्सली गतिविधि की सूचना के बाद तेमेलवाड़ा के शिविर से कोबरा बटालियन के दल को गुरूवार रात नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि बल के जवान जब अभियान में थे तब आज सुबह सिंह ने अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी जब बल के अन्य जवानों को मिली तब सिंह को वहां से बाहर निकाला गया और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार सिंह ने अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी है। हांलाकि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गोली कहीं गलती से तो नहीं चली है।


उन्होंने बताया कि अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि सिंह ने यह कदम क्यों उठाया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सिंह पंजाब के लुधियाना जिले का रहने वाला था और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सीआरपीएफ के दल को नक्सल विरोधी अभियान में तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed