फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   cc road will be asphalted in chhattisgarh balod from tomorrow

ताकि धूल से मिल सके निजात: बालोद में सालों बाद बनेगी डामर वाली सड़क, सीसी रोड पर बिछाएंगे परत, शुरू हुआ काम

Tue, 14 Mar 2023 06:08 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 14 Mar 2023 06:08 PM IST
सार

नगर पालिका अध्यक्ष और पूर्व विधायक ने बताया कि इससे राहगीरों को काफी आसानी होगी। बरसों से मांग थी कि एक पक्की सड़क का निर्माण शहर के बीचों-बीच होना चाहिए। इससे पहले सील कोर्ट और सीसी रोड का निर्माण किया गया था पर वह काफी नहीं था।

विज्ञापन
cc road will be asphalted in chhattisgarh balod from tomorrow
सड़क के डामरीकरण के लिए किया गया पूजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद शहर को धूल से मुक्त करने की कवायद नगर पालिका ने शुरू कर दी है। इसके लिए शहर के अंदर की सड़कों का डामरीकरण शुरू किया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को पूजन कर इसका काम शुरू किया गया। विधिवत रूप से सड़क बनाने का काम बुधवार से शुरू हो जाएगा। शुरुआती तौर पर इसमें शहर की दो मुख्य सड़कों को शामिल किया गया है। अभी तक पूरे शहर में सीसी रोड ही बनी थी। ऐसे में सालों बाद लोगों को डामर वाली सड़क मिल सकेगी। 

विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने बताया कि बालोद नगर में 80 लाख रुपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग-933 से लेकर जय स्तंभ चौक तक और घड़ी चौक से लेकर मधुर चौक तक डामरीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके तहत पुरानी सड़क को थोड़ा से तोड़कर उस पर डामर की परत बिछाई जाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि सीसी रोड होने के कारण धूल बहुत उड़ती है, जिससे लोग परेशान रहते हैं। पूजन के समय पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन




कल से ही शुरू होगा काम
नगरपालिका के इंजीनियरों ने बताया कि कल यानी बुधवार से ही इसका काम शुरू हो जाएगा। आज विधि विधान से पूजन किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष और पूर्व विधायक ने बताया कि इससे राहगीरों को काफी आसानी होगी। बरसों से मांग थी कि एक पक्की सड़क का निर्माण शहर के बीचों-बीच होना चाहिए। इससे पहले सील कोर्ट और सीसी रोड का निर्माण किया गया था पर वह काफी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दल्ली चौक से पास तक होगा सौंदर्यीकरण
नगर पालिका अध्यक्ष ने सड़क सौंदर्यीकरण की मांग की थी, जिसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वीकृत कर दिया है। इसके लिए बजट भी जारी हो गया है। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि शहर अब विस्तृत हो रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग का काम भी शहर से होकर गुजर रहा है। उस पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है और जो शहर के अंदरूनी क्षेत्र है जो निकाय के इलाके हैं उन क्षेत्रों में भी सुगम सड़क बनाने कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed