फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Case of theft in Girola temple, pictures of accused go viral, police engaged in search in Jagdalpur

Jagdalpur: गिरोला मंदिर में चोरी का मामला, आरोपियों की तस्वीरें हुई वायरल, पुलिस तलाश में जुटी

Fri, 12 Sep 2025 03:43 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 12 Sep 2025 03:43 PM IST
सार

पुजारी के मुताबिक, चोर मंदिर के पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुसे। हाथ में रॉड लिए उन्होंने गेट का कुंदा तोड़ा और सीधे माँ की मूर्ति तक पहुंच गए। वहां से चोरों ने माता की नथनी, दोनों हार, चांदी का मुकुट और कमर चैन उड़ा लिया।

विज्ञापन
Case of theft in Girola temple, pictures of accused go viral, police engaged in search in Jagdalpur
गिरोला मंदिर में चोरी का मामला, आरोपियों की तस्वीरें हुई वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर के बकावंड थाना क्षेत्र के माँ हिगलाजिन गिरोला मंदिर एक बार फिर चोरों के निशाने पर आ गया। चार दिन पहले हुई चोरी की वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। गजब यह है कि मंदिर में चोरी करने वाले दो शातिर चोरों की तस्वीरें तो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


पुजारी के मुताबिक, चोर मंदिर के पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुसे। हाथ में रॉड लिए उन्होंने गेट का कुंदा तोड़ा और सीधे माँ की मूर्ति तक पहुंच गए। वहां से चोरों ने माता की नथनी, दोनों हार, चांदी का मुकुट और कमर चैन उड़ा लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने दानपेटी को तोड़ने की भी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके और हड़बड़ी में वहां से भाग निकले।
विज्ञापन


जैसे ही पुजारी और ग्रामीणों को भनक लगी, वे मंदिर की ओर दौड़े। लोगों की आहट पाकर चोर भाग खड़े हुए। माना जा रहा है कि अगर ग्रामीण कुछ देर और देर करते तो मंदिर से और भी कीमती सामान गायब हो सकता था। गिरोला मंदिर में यह तीसरी बार चोरी की घटना है। इससे पहले भी यहां से सामान पार हो चुका है और एक बार तो पुलिस ने ओडिशा जाकर आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था। बार-बार हो रही चोरियों से श्रद्धालु अब आक्रोशित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार पुलिस ने चोरों के फोटो जारी कर जनता से पहचान करने की अपील की है। तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed