फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Case of Ansh death family members and businessmen accused police not investigating seriously in Rajnandgaon

Rajnandgaon: अंश की मौत का मामला, परिजनों और व्यापारियों ने पुलिस पर लगाया गंभीरता से जांच नहीं करने का आरोप

Tue, 21 Nov 2023 06:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 21 Nov 2023 06:01 PM IST
सार

राजनांदगांव शहर के गंज चौक निवासी 21 वर्षीय अंश खंडेलवाल की मौत का मामला उलझता जा रहा है। परिजनों ने मौत की जांच में गंभीरता नहीं दिखाने का आरोप पुलिस पर लगाया है। 

विज्ञापन
Case of Ansh death family members and businessmen accused police not investigating seriously in Rajnandgaon
अंश के परिजनों ने प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनांदगांव शहर के गंज चौक निवासी 21 वर्षीय अंश खंडेलवाल की मौत का मामला उलझता जा रहा है। परिजनों ने मौत की जांच में गंभीरता नहीं दिखाने का आरोप पुलिस पर लगाया है परिजनों सहित व्यापारियों ने आज राजनांदगांव प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता ली और पूरे मामले की जल्द से जल्द जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई है।

विज्ञापन


अंश खंडेलवाल की मौत के मामले में परिजनों सहित व्यापारियों ने आज प्रेसवर्ता ली और पुलिस पर गंभीरता से जांच नहीं करने का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस पर गंभीरता से जांच नहीं करने और संतुष्ट जवाब नहीं देने का आरोप लगाकर परिजनों ने प्रेसवार्ता की। शहर के गंज चौक निवासी 21 वर्षीय अंश खंडेलवाल की लाश कुछ दिन पूर्व लालबाग थाना क्षेत्र के फरहद चौक के पास झाड़ियों में जली हालत में मिली थी। 28 अक्तूबर को वह घर से लापता हो गया था जिसके बाद अंश खंडेलवाल की लाश एक सप्ताह बाद मिली थी। पुलिस पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। 

विज्ञापन

 

वहीं व्यापारियों ने कहा कि हम सभी अंश के परिवार के साथ खड़े हैं जांच संतोषप्रद हो इसके लिए प्रयास कर रहे हैं, हमारा उद्देश्य है कि पांच दिन के अंदर इसकी जांच हो सच निकलकर सामने आए ताकि उन लोगों पर कार्रवाई हो जिन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है। अगर पांच दिन में कार्रवाई नहीं होती तो हम व्यापारी लोग एक साथ मिलकर राजनांदगांव बंद ऐसी कुछ चीजों के लिए पहल करेंगे। शांतिपूर्ण तरीके से पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच की जाए हमारे द्वारा मांग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed