{"_id":"6658414f13541128a60f9226","slug":"car-hits-bike-in-jagdalpur-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: कार ने बाइक को मारी टक्कर, जगदलपुर में नहीं थम रहे हादसे; एक महीने में हुईं तीन दुर्घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: कार ने बाइक को मारी टक्कर, जगदलपुर में नहीं थम रहे हादसे; एक महीने में हुईं तीन दुर्घटनाएं
Thu, 30 May 2024 02:50 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 30 May 2024 02:50 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में एक तेज रफ्तार कार चालक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगदलपुर शहर के लालबाग में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस मार्ग में तीन बड़े हादसे हो चुके हैं, जहां एक ने तो अपनी जान ही गवां दी है। फिर भी इस मार्ग में सड़क हादसे थम नहीं रहे हैं इस माह में तो कुछ दिनों पहले एक तेज रफ्तार कार चालक ने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया था। इस हादसे में बाइक के जहां 2 टुकड़े हो गए थे, वहीं बाइक सवार को गंभीर चोट आने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी घटना एक तेज रफ्तार टिप्पर चालक ने रफ्तार पूर्वक चलाते हुए एक स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, तीसरी घटना फिर हुई, जहां एक तेज रफ्तार कार चालक ने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद बाइक सवार को चोट आई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
तेज रफ्तार पिकअप सड़क पर पलटी
शहर के पुराना बस स्टैंड के पास स्थित एसबीआई बैंक के सामने एक तेज रफ्तार पिकअप पलट गई। इस हादसे में पिकअप सवार चालक को मामूली चोटें आईं। वहीं, घटना के बाद पिकअप में सवार सामान को दूसरी गाड़ी में शिफ्ट करने के बाद पलटे पिकअप को जेसीबी से सहारे खड़ा किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चांदनी चौक की ओर से एक तेज रफ्तार पिकअप लोहे के पलंग को बेचने के लिए हाइवे की ओर जाने को निकली था, लेकिन जैसे ही पुराना बस स्टैंड के पास मोड़ में पहुंची अचानक से पलट गई।
विज्ञापन