फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   campaign started in village for protection of wildlife in balodabazar

Balodabazar: वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों को दी गई जानकारी, डॉग स्क्वॉड के साथ शिकार के खिलाफ अभियान

Sat, 11 Feb 2023 02:25 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 11 Feb 2023 02:25 PM IST
सार

सोनाखान व अभ्यारण्य क्षेत्र के लगभग 20 गांवों में जाकर वनों एवं वन्यप्राणी का शिकार के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी देते हुए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा चुका है। उन्हें अवैध कटाई को लेकर भी समझाया जा रहा है।  

विज्ञापन
campaign started in village for protection of wildlife in balodabazar
डॉग स्क्वॉड के साथ जागरुकता के लिए निकली वन विभाग की टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग ने अभियान शुरू किया है। यह अभियान बलौदाबाजार वनमंडल अंतर्गत सोनाखान परिक्षेत्र और अभ्यारण्य क्षेत्र से लगे हुए गांवों में चल रहा है। इसके लिए रायपुर जंगल सफारी से डॉग स्क्वॉड की टीम भी पहुंची हुई है। यह टीम पैदल मार्च करते हुए ग्रामीणों को जागरूक कर रही है। उनको बताया जा रहा है कि वन्यप्राणी की सुरक्षा, अवैध शिकार न करने, अवैध कटाई न करने और जंगल में वनोपज संग्रहण के दौरान आगजनी न करें। 

विज्ञापन


वन मंडल अधिकारी मयंक अग्रवाल के निर्देश पर अभियान शुरू किया गया है। दरअसल, गर्मी के दिनों में पानी की तलाश में वन्यप्राणी गांव की ओर आ जाते हैं। गांव की ओर आने वाले वन्यप्राणियों पर हमला न करते और उन्हें नुकसान न पहुंचाने की हिदायत भी इस माध्यम से ग्रामीणों को दी जा रही है। अब तक सोनाखान व अभ्यारण्य क्षेत्र के लगभग 20 गांवों में जाकर वनों एवं वन्यप्राणी का शिकार के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी देते हुए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed