लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें
छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान खत्म हो गया है। सुबह 7 बजे से शुरू हुए मतदान में अपराह्न 3 बजे तक 71.74 प्रतिशत वोट पड़े हैं। इसमें भी सबसे ज्यादा महिलाओं ने उत्साह दिखाया है। चुनाव में खड़े सात प्रत्याशियों की किस्मत अब ईवीएम में कैद है। इसके नतीजे अब 8 दिसंबर को सबके सामने आएंगे। अब जो मतदाता लाइन में रह गए हैं, वही वोट डाल पाएंगे।
मतदान की स्थिति
सुबह 7 बजे से 9 बजे तक कुल मतदान | 9.897% |
पुरुष मतदाता | 9365 |
महिला मतदाता | 10015 |
सुबह 9 से 11 बजे तक कुल मतदान | 31.27% |
पुरुष मतदाता | 21.95% |
महिला मतदाता | 20.83% |
सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक | 50.83% |
पुरुष मतदाता | 50.15% |
महिला मतदाता | 51.48% |
दोपहर 1 से 3 बजे तक कुल मतदान | 64.86% |
पुरुष मतदाता | 62.86% |
महिला मतदाता | 66.75% |
दोपहर करीब डेढ़ बजे तक 60 फीसदी मतदान हो चुका था। महिलाओं में मतदान को लेकर ज्यादा उत्साह दिखाई दिया। यहां के 256 बूथों में से 99 नक्सल प्रभावित हैं। इसके चलते करीब छह हजार जवानों की तैनाती की गई है। इससे पहले सुबह 11 बजे तक 31.27 फीसदी मतदान हुआ था।
इनमें 1840 पुरुष और 1650 महिलाएं पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जबकि 80 साल से अधिक उम्र के 1875 मतदाता है, इनमें 640 पुरुष और 1235 महिलाएं हैं। यहां सेवा मतदाताओं की संख्या 548 है। जिनमें 529 पुरूष और 19 महिला मतदाता है।
कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी ने डाला वोटकुल बूथ | 256 |
नक्सल संवेदनशील | 82 |
अति नक्सल संवेदनशील | 17 |
राजनीतिक रूप से संवेदनशील | 23 |
प्रत्याशी | पार्टी |
ब्रह्मानंद नेताम | भाजपा |
सावित्री मंडावी | कांग्रेस |
के.घनश्याम जुरी | गोंडवाना गणतंत्र पार्टी |
शिवलाल | पूडो अंबेडकराइट पार्टी |
हीरा नेताम | राष्ट्रीय जन संघ |
अकबर राम कोराम | सर्व आदिवासी समाज |
दिनेश कल्लो | निर्दलीय |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, "भारत के अलग-अलग हिस्सों में आज उपचुनाव भी हो रहे हैं। मैं उन सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूं वे बड़ी संख्या में मतदान करें।"#ByElections2022 pic.twitter.com/f3VM1DoJj2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2022
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
Please wait...
Please wait...
Followed