फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Boyfriend and girlfriend eat poison after refusal to marry in korba

Korba: परिजनों ने शादी से किया इनकार तो प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमिका की हुई मौत

Wed, 19 Jul 2023 01:15 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 19 Jul 2023 01:15 PM IST
सार

कोरबा में प्रेमी-प्रेमिका ने जहर लिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्रेमिका की मौत हो गई। वहीं, प्रेमी का इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि परिजनों ने दोनों को शादी करने से मना किया था, इसके बाद दोनों ने घर से भागकर यह कदम उठाया।
 

विज्ञापन
Boyfriend and girlfriend eat poison after refusal to marry in korba
कोरबा न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरगबुंदिया स्टेशन के पास बेहोशी की हालत में प्रेमी जोड़े के मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों ने मामले की सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान प्रेमिका की मौत हो गई, जबकि प्रेमी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। मामले की सूचना नाबालिग प्रेमिका के परिजनों और उरगा थाना पुलिस को दी गई है।

विज्ञापन


प्रेमिका के परिजनों ने फोन पर बताया कि दोनों  पिछले तीन दिनों से घर से लापता थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस अपने स्तर से खोज भी कर रही थी, लेकिन कोई पता नहीं चला था। बताया जा रहा है कि स्टेशन मास्टर प्रेमी जोड़े को स्टेशन पर बैठे हुए देखा था। इसके बाद दोनों स्टेशन के आगे चले गए थे। प्रेमी जोड़े ने जहर खाया और बेहोश हो गए, उसके बाद राहगीरों की नजर उन पर पड़ी और मामले की जानकारी हुई। बताया जा रहा है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे से शादी करने वाले थे, लेकिन उनके परिजन तैयार नहीं थे। विरोध करने पर दोनों घर से भाग गए थे।
विज्ञापन


जिला अस्पताल चौकी रविंद्र कुमार जनार्दन ने बताया कि परिजनों से हुई बातचीत के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। आने के बाद शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed