फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bolero went out of control and overturned in  ditch in Jagdalpur One person died

Road Accident: अनियंत्रित होकर खाई में पलटी बोलेरो, एक व्यक्ति की मौत व अन्य लोग घायल

Thu, 09 May 2024 12:45 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 09 May 2024 12:45 PM IST
सार

जगदलपुर में एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
 

विज्ञापन
Bolero went out of control and overturned in  ditch in Jagdalpur One person died
अनियंत्रत होकर पलटी बोलेरो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभा थाना क्षेत्र के कापानार के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो पलट गई। बोलरो के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


ग्रामीण आयतु मंडावी ने बताया कि 8 मई के लगभग 8.30 बजे घर के मंगल मंडावी, मुडे मंडावी, बुधराम मंडावी, मासे, बुधरी, मंगली, सुकडी और पिता गुडडी व अन्य लोगों के साथ बोलेरो बैठकर मरनी काम के लिए ग्राम चंद्रगिरि से कापानार जा रहे थे। बोलेरो की रफ्तार तेज होने के कारण वह अनियंत्रित हो गई और खाई में पलट गई। इस दौरान बोलेरो में सवार सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को इलाज के लिए सीएचसी दरभा में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान गुड्डी मंडावी की मौत हो गई। वहीं, अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। घटना को लेकर मृतक गुड्डी मंडावी के बेटे आयतु ने चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक की टक्कर से कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत
परपा थाना क्षेत्र के 5वीं बटालियन में अपने पिता के साथ रहने वाला युवक गुरुवार की सुबह जब घर से अपने ऑफिस जाने के लिए निकला था, तभी अचानक जगदलपुर से केशलूर की ओर आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को अपने चपेट में ले लिया। हादसे में घायल युवक को उपचार ले लिए मेकाज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही घर में मातम छा गया। वहीं, परिजनों के रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

परपा पुलिस ने बताया कि 5वीं बटालियन क्वार्टर नंबर R4 में रहने वाला खेमसिंह पटेल (37) पुत्र लोकनाथ पटेल कुम्हारपारा वन विभाग कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ था। रोजाना की तरह गुरुवार की सुबह स्कूटी लेकर कुम्हारपारा स्थित वन विभाग कार्यालय जा रहा था, तभी मारुति सुजुकी शोरूम के सामने जगदलपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने टक्कर मार दी।


इस घटना में युवक को गंभीर चोट आई, जिसे आसपास के लोगों ने बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती कराया। लेकिन गंभीर चोट लगने के कारण युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं, शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप देने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed