फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   boiler suddenly exploded at Vedanta Power Plant in Sakti many people killed

Sakti Boiler Blast: वेदांता पावर प्लांट में 11 की मौत, मृतकों के परिजनों को मुआवजा; सीएम साय ने दिए निर्देश

Tue, 14 Apr 2026 04:57 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 14 Apr 2026 04:57 PM IST
सार

Chhattisgarh Vedanta Power Plant Blast: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में अचानक बॉयलर फटने से हादसा हो गया।हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
boiler suddenly exploded at Vedanta Power Plant in Sakti many people killed
वेदांता पावर प्लांट में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जब प्लांट के भीतर बॉयलर फटने से जोरदार विस्फोट हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो, जबकि 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हादसा दोपहर करीब 2 बजे हुआ, जब प्लांट में नियमित कार्य चल रहा था। अचानक हुए विस्फोट से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। हालांकि, प्रशासन की ओर से बयान आना बाकी है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस टीम मौके पर पहुंच रही है। साथ ही फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम भी मौके पर पहुंच रही है। हादसे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिंदल अस्पताल में मिली जानकारी
अस्पातल से मिली जानकारी के मुताबिक, घायलों को तत्काल रायगढ़ के जिंदल अस्पताल ले जाया गया है। जहां 18 घायलों को भर्ती किया गया था। जिसमें से छह की मौत हो गई और चार की सक्ति में मौत हो गई थी। कुल अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 12 घायल लोगों का इलाज चल रहा है। बता दें कि यहां का वेंटीलेटर फुल हो चुके हैं, इसलिए अन्य झुलसे लोगों को अन्य अस्पताल ले जाया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 7 से 10 लोगों के मरने की आशंका थी और 30 से 40 मजदूरों के झुलसने की खबर मिली थी।

जानें हादसे पर क्या बोले पीड़ित के पिता, देखें वीडियो



जिला अस्पताल में होगा पोस्टमार्टम
एक घायल को मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया है। मृतक के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है। मौके पर पुलिस ओर प्रशासन की टीम मौजूद है। मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।

हादसे पर सीएम साय ने जताया दुख
सक्ती के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट की दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त की और शोकाकुल परिजनों के साथ अपनी संवेदनाएं जताईं। उन्होंने जिला प्रशासन को राहत-बचाव कार्य तेज करने, घायलों के बेहतर उपचार और घटना की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
 

वेदांता प्लांट ब्लास्ट पर भूपेश बघेल ने की उचित मुआवजा की मांग
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सक्ती के वेदांता पावर प्लांट में हुए बॉयलर ब्लास्ट हादसे को पीड़ादायक बताते हुए सोशल मीडिया पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने बताया कि हादसे में कई मजदूरों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हुए हैं, साथ ही शासन-प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा और सभी घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने की अपील की।

 

मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा
वेदांता थर्मल पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट हादसे के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने तत्काल जांच के निर्देश दिए और दोषियों पर श्रम कानून के तहत कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। मंत्री ने घायल मजदूरों के बेहतर इलाज और मृतकों के परिजनों को निर्धारित मुआवजा देने का आश्वासन दिया। उन्होंने विशेष जांच टीम गठित कर प्लांट प्रबंधन, ठेकेदार और सुरक्षा मानकों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

जानें हादसे पर वेदांता पावर प्लांट ने क्या कहा 
सिंगहीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में आज बॉयलर यूनिट में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि सब-कॉन्ट्रैक्टर एनजीएसएल के कर्मचारी प्रभावित हुए हैं और घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सहायता तथा पूरा सहयोग दिया जा रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है और स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय में काम किया जा रहा है। कंपनी ने प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज
विस्फोट इतना तेज था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। इससे आसपास के ग्रामीण भी दहशत में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंच गए। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज लगातार जारी है और कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे के बाद प्रशासन ने दिए जांच के आदेश
हादसे के बाद प्लांट प्रबंधन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है, साथ ही घटना के कारणों की जांच के निर्देश भी दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed