फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Body of a youth thrown from a moving car in Raipur, 3 suspects in police custody

रायपुर में सूटकेस कांड के बाद फिर सनसनीखेज मामला: चलती कार से फेंका युवक का शव, 3 संदिग्ध पुलिस के हिरासत में

Wed, 25 Jun 2025 11:21 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 25 Jun 2025 11:21 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक के बाद एक क्राइम सीन सामने आ रही है। शहर में दो दिन पहले ही सूटकेस मर्डर-कांड हुआ, जिसके बाद अब चलती कार से एक कारोबारी ने लाश को बाहर फेंक दिया।

विज्ञापन
Body of a youth thrown from a moving car in Raipur, 3 suspects in police custody
मृतक और आरोपियों की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक के बाद एक क्राइम सीन सामने आ रही है। शहर में दो दिन पहले ही सूटकेस मर्डर-कांड हुआ, जिसके बाद अब चलती कार से एक कारोबारी ने लाश को बाहर फेंक दिया। पूरा मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र के वाल्मीकि नगर इलाके का है। घटना 24 जून की शाम लगभग साढ़े छह बजे की है। 
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली कि एक सफेद कलर की कार से सड़क में अचानक युवक को धकेल दिया गया और कार फरार हो गया। जिसे कार से धकेला गया, वह मृत अवस्था में मिला। मृतक के हाथ में मंदीप सिंह लिखा है। हालात को देखते हुए युवक को AIIMS अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पूरे मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसके आधार पर पुलिस ने गाड़ी का पता लगाया। 
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने गाड़ी के मालिक संतोष मिश्रा को हिरासत में लिया है। वह कपड़े दुकान का है। घटना के दौरान संतोष मिश्रा खुद गाड़ी चला रहा था। साथ ही गाड़ी में 19 वर्षीय साधना अग्रवाल भी सवार थी। इस पूरे मामले में पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में सवार तीनों थे नशे में चूर
पुलिस के पूछताछ यह सामने आया कि घटना के पहले तीनों नशे के हालत में थे। मृतक युवक ड्रग्स लेता था। इंजेक्शन के माध्यम से मृतक मंदीप नस में नशीला पदार्थ को इंजेक्ट कर रहा था। पुलिस के पूछताछ में संतोष मिश्रा और साधना ने बताया कि लड़के की मौत नशे के ओवरडोज की वजह से हुई है। युवक की जब तबीयत बिगड़ी तब वे घबरा गए। तभी डर कर उसे कार से नीचे फेंक दिया। 


पुलिस के हिरासत में दो लोग
इस पूरे मामले में पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मौत की असल वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद सामने आ पाएगी। फिलहाल दोनों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed