फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   body found in a suitcase caused a stir the wife was suspected of murdering her husband in Jashpur

जशपुर: सूटकेस में शव मिलने से मचा हड़कंप, पत्नी पर पति की हत्या करने का शक, तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 10 Nov 2025 02:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 10 Nov 2025 02:26 PM IST
सार

जशपुर में थाना दुलदुला इलाके के भिंजपुर गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की लाश घर में रखे सूटकेस से बरामद हुई है। पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानते हुए मृतक की पत्नी को आरोपी बनाया है और उसकी तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
body found in a suitcase caused a stir the wife was suspected of murdering her husband in Jashpur
सूटकेस में शव मिलने से मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जशपुर में थाना दुलदुला इलाके के भिंजपुर गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की लाश घर में रखे सूटकेस से बरामद हुई है। पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानते हुए मृतक की पत्नी को आरोपी बनाया है और उसकी तलाश में जुट गई है। एसएसपी शशिमोहन सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, भिंजपुर निवासी संतोष भगत (43 वर्ष) की हत्या कर उसके शव को लाल रंग के ट्रॉली सूटकेस में बंद कर रखा गया था। संतोष की पत्नी, जिस पर हत्या का शक है, फिलहाल फरार है।

विज्ञापन


थाना दुलदुला पुलिस ने बताया कि मृतक का भाई विनोद मिंज (45 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में उसने बताया कि उसका भाई संतोष अपनी पत्नी के साथ गांव में ही अलग रहता था। पत्नी पहले मुंबई में काम करती थी और कुछ दिन पहले ही गांव लौटी थी। दिनांक 7 नवंबर की रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े की आवाज मृतक की मंझली बेटी, जो कोरबा में रहती है, ने फोन पर सुनी थी। अगले दिन यानी 8 नवंबर को उसी बेटी को उसकी मां ने फोन कर बताया कि उसने अपने पति की हत्या कर दी है और शव को सूटकेस में छिपा दिया है।
विज्ञापन


यह सुनकर बेटी घबरा गई और अगले दिन 9 नवंबर को अपने पति के साथ गांव पहुंची। वहां उसने अपने बड़े पिताजी विनोद मिंज को सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो घर की तलाशी के दौरान एक बड़ा लाल सूटकेस मिला। उसे गवाहों की मौजूदगी में खोला गया, जिसमें मृतक का शव कंबल से ढंका हुआ था। पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और आगे की जांच जारी है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम महाराष्ट्र भेजी गई है। उन्होंने कहा कि “आरोपिया की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिंजपुर गांव में इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि संतोष और उसकी पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे, लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं था कि बात हत्या तक पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed