फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Board of Secondary Education changed the pattern of board examination, know new evaluation structure in CG

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बदला बोर्ड परीक्षा का पैटर्न: अब बढ़ेंगे ऑब्जेक्टिव प्रश्न, जानें नया मूल्यांकन ढांचा

Fri, 05 Dec 2025 06:57 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 05 Dec 2025 06:57 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्र स्वरूप में बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड का कहना है कि यह संशोधन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरूप तैयार करने के उद्देश्य से किया गया है।

विज्ञापन
Board of Secondary Education changed the pattern of board examination, know new evaluation structure in CG
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्र स्वरूप में बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड का कहना है कि यह संशोधन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरूप तैयार करने के उद्देश्य से किया गया है। माशिमं की सचिव पुष्पा साहू के अनुसार, नए पैटर्न में बहु-विकल्पीय प्रश्नों का अनुपात अब पहले से अधिक होगा।
विज्ञापन


सचिव ने बताया कि प्रश्नपत्र को विभिन्न मानसिक क्षमताओं के आधार पर विभाजित किया गया है—ज्ञानात्मक 20%, अवबोधात्मक 25%, अनुप्रयोगात्मक 25%, विश्लेषणात्मक 10%, मूल्यांकन 10% और रचनात्मक 10%। इस नए ढांचे में ऑब्जेक्टिव सवालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है, जिनमें प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।
विज्ञापन


लघु उत्तरीय प्रश्नों की संरचना में भी बदलाव किया गया है। दो अंक वाले तीन प्रश्न लघु उत्तरीय–1 श्रेणी में शामिल रहेंगे, जबकि लघु उत्तरीय–2 सेक्शन में तीन प्रश्न मिलकर कुल 18 अंकों का भार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के पैटर्न में भी संशोधन है। अब इस वर्ग में 5-5 अंक के चार प्रश्न सम्मिलित होंगे, जिससे कुल 20 अंक बनेंगे। इसके अतिरिक्त दीर्घ उत्तरीय–2 श्रेणी में दो प्रश्न होंगे, दोनों 5 अंकों के। वहीं अति दीर्घ उत्तरीय क्रम में एक मात्र प्रश्न रहेगा, जो 6 अंक का होगा।


नए प्रश्नपत्र पैटर्न का उद्देश्य छात्रों की विश्लेषण क्षमता, तर्कशक्ति और अवधारणात्मक समझ को मजबूत करना है, ताकि बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी उन्हें लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed