{"_id":"63be5634d327102e8b34e2d8","slug":"blast-in-gas-cylinder-in-bhatapara-of-baloda-bazar-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balodabazar-Bhatapara: रसोई गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, पिता और मासूम झुलसा, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balodabazar-Bhatapara: रसोई गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, पिता और मासूम झुलसा, मची चीख-पुकार
Wed, 11 Jan 2023 12:03 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार-भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार-भाटापारा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 11 Jan 2023 12:03 PM IST
सार
बलौदा बाजार जिले के भाटापारा के शक्ति वार्ड में एक घर में आग लगने के बाद गैस सिलेंडर फट गया। इससे अफरा तफरी मच गई। ब्लास्ट की चपेट में आने से दस साल का बालक और पिता आ गए। पड़ोसियों और नगर पालिका की टीम आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन
घर में सिलेंडर में ब्लास्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के भाटापारा में एक घर में गैस सिलेंडर फटने से हड़कंप मच गया। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आग लग गई। आग की चपेट में आने से 10 साल का बच्चा और उसका पिता झुलस गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, भाटापारा के शक्ति वार्ड में एक घर में आग लगने के बाद गैस सिलेंडर फट गया। इससे अफरा तफरी मच गई। ब्लास्ट की चपेट में आने से दस साल का बालक और पिता आ गए। पड़ोसियों और नगर पालिका की टीम आग पर काबू पा लिया है। बच्चे और पिता को इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल भाटापारा लाया गया है।
विज्ञापन
भाटापारा शहर थाना प्रभारी अरूण साहू ने बताया कि सुबह नौ बजे सूचना मिली कि शक्ति वार्ड के राजा मसीह के घर में आग लगी है। तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तब तक पड़ोसियों और नगर पालिका टीम आग बुझाने में जुटी थी। आग से झुलसे बच्चे और पिता को इलाज के हॉस्पिटल लाया गया है।
घर में लगी आग के बाद सिलेंडर फटा है। आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। घटना के वक्त सभी सदस्य घर में मौजूद थे। पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।