{"_id":"6aea97482a05c4c9f603da6a","slug":"bjp-taunts-on-congress-regarding-mahadev-betting-app-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सौरभ की गिरफ्तारी से मची खलबली': बीजेपी बोली- पेशी के साथ ही कांग्रेस के काले कारनामों की उल्टी गिनती शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सौरभ की गिरफ्तारी से मची खलबली': बीजेपी बोली- पेशी के साथ ही कांग्रेस के काले कारनामों की उल्टी गिनती शुरू
Wed, 04 Nov 2026 07:54 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Wed, 04 Nov 2026 07:54 AM IST
सार
बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने महादेव सट्टा एप के मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी और उसे ओमान से भारत लाकर रायपुर कोर्ट में पेश किए जाने पर कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा हमला बोला है। दीपक ने कहा कि सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद से पूरी कांग्रेस पार्टी में भारी बेचैनी और चिंता का माहौल है, विशेषे रूप से बघेल की नींद उड़ी हुई है।
विज्ञापन
बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने महादेव सट्टा एप के मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी और उसे ओमान से भारत लाकर रायपुर कोर्ट में पेश किए जाने पर कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा हमला बोला है। दीपक ने कहा कि सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद से पूरी कांग्रेस पार्टी में भारी बेचैनी और चिंता का माहौल है, विशेषे रूप से बघेल की नींद उड़ी हुई है। अब महादेव सट्टेबाजी का असली खेल और सच जनता के सामने आने वाला है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भूपेश बघेल के पिछले शासनकाल में जिस तरह युवाओं के भविष्य को दांव पर लगाकर महादेव सट्टा ऐप का 6,000 करोड़ रुपये का विशाल साम्राज्य फला-फूला, उसने यह स्पष्ट कर दिया है कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार के लिए ‘विकास’ का असली अर्थ केवल सट्टेबाजी और भ्रष्टाचार को खुला संरक्षण देना था। भिलाई की एक छोटी-सी जूस की दुकान से शुरू होकर बुर्ज खलीफा तक फैले इस काले कारोबार के दौरान अधिकारियों और सत्ता के रसूखदारों को बाँटी गई 'प्रोटेक्शन मनी' इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि यह संगठित लूट बिना शीर्ष स्तर के वरदहस्त के सम्भव नहीं थी।
विज्ञापन
'जनता माफ नहीं करेगी'
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय जहां आम जनता बुनियादी जरूरतों के लिए तरस रही थी, वहीं सत्ता के संरक्षण में सट्टे के पैसों से 200 करोड़ की भव्य शादियां और बॉलीवुड हस्तियों के जश्न मनाए जा रहे थे; कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने वाली पूर्ववर्ती भूपेश सरकार को छत्तीसगढ़ की जनता कभी माफ नहीं करेगी। भाजपा की सरकार ने आते ही इस पूरे घोटाले की जाँच सीबीआई को सौंपी थी। आज उसी का परिणाम है कि सरगना सौरभ चंद्राकर सलाखों के पीछे है और उसे रायपुर लाकर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम के कार्यकाल में पनपा काला कारोबार
कांग्रेस शासनकाल पर कड़ा प्रहार करते हुए दीपक ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार के संरक्षण में, मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र भिलाई से यह अवैध सट्टेबाजी का काला कारोबार पनपा, फला-फूला और दुबई तक जा पहुंचा। इस सिंडिकेट के संचालकों ने स्वयं यह स्वीकार किया है कि 508 करोड़ रुपये बघेल तक पहुंचाए गए थे। यह पूरा मामला अदालत में विचाराधीन है और इसकी गहन जांच चल रही है।