फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP 'Sankalp se Siddhi' campaign from 9 June 2025: distribute literature on achievements on completion

बीजेपी का 'संकल्प से सिद्धि' अभियान 9 जून से: मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर बांटेंगे उपलब्धियों का साहित्य

Mon, 02 Jun 2025 06:56 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 02 Jun 2025 06:56 PM IST
सार

CG BJP 'Sankalp se Siddhi' campaign: केंद्र की मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेशभर में  9 जून से 'संकल्प से सिद्धि' अभियान चलायेगी।

विज्ञापन
BJP 'Sankalp se Siddhi' campaign from 9 June 2025: distribute literature on achievements on completion
बीजेपी जिला कार्यालय, रायपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG BJP 'Sankalp se Siddhi' campaign: केंद्र की मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेशभर में  9 जून से 'संकल्प से सिद्धि' अभियान चलायेगी। इसी कड़ी में कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए 9 जून से 21 जून तक यह अभियान चलेगा। यह अभियान 'विकसित भारत का अमृत काल एवं सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल' पर पर केंद्रित होगा। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की मौजूदगी में तीन जून को बीजेपी जिला कार्यालय एकात्म परिसर में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जायेगी। 

विज्ञापन


कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक रजनीश सिंह ने बताया कि विश्व योग दिवस के निमित्त सभी मंडलों में योग शिविर का आयोजन रखा गया है। ग्राम / वार्ड / शक्ति केन्द्र / बूथ स्तर  पर 15 से 17 जून तक प्रत्येक शक्ति केंद्र पर एक चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और शहरों में मोहल्ला चौपाल एवं पंचायत केंद्रों में ग्राम चौपाल का आयोजन होगा। इन कार्यक्रमों में 11 वर्ष की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। आयुष्मान योजना (वय वंदन) में शत-प्रतिशत वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण एवं कार्ड वितरण किया जाएगा और लोगों को विकसित भारत का संकल्प दिलाया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मोदी सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियों का साहित्य घर-घर वितरित करेंगे। इन कार्यक्रमों के लिए प्रदेश की राजधानी एवं बड़े नगरों में केंद्रीय मंत्री/राष्ट्रीय पदाधिकारी/मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री प्रवास होगा और जिला स्तर पर प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसदों का प्रवास होगा। मंडल पर जिला पदाधिकारी, विधायक, मेयर, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी और शक्तिकेंद्र पर मंडल स्तर से ऊपर के सभी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि का प्रवास होगा।  जिला स्तर पर सेमिनार, लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान कार्यक्रम के अतिरिक्त छात्रों / कॉलेजों / शैक्षणिक संस्थाओं को लक्षित कर कार्यक्रम किए जाएंगे और प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed