फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP protested against Congress government's disobedience in Rajnandgaon Raman Singh Bhupesh Baghel

जन आक्रोश रैली: वादाखिलाफी के विरोध में सड़क पर भाजपाई, पुलिस से धक्का-मुक्की; रमन बोले- बेचैन क्यों हैं भूपेश

Tue, 25 Jul 2023 07:34 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 25 Jul 2023 07:34 PM IST
सार

राजनांदगांव में मंगलवार को भाजपाइयों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। सरकार पर वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। इस दौरान कलेक्ट्रेट का घेराव करने बढ़ रहे कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेड तोड़ दिया। 

विज्ञापन
BJP protested against Congress government's disobedience in Rajnandgaon Raman Singh Bhupesh Baghel
राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर रैली निकालते भाजपाई। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में मंगलवार को भाजपाइयों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। सरकार पर वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। इस दौरान कलेक्ट्रेट का घेराव करने बढ़ रहे कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेड तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई है। प्रदर्शन और रैली में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह समेत तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा ने कांग्रेस सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल पर सवाल खड़े किए हैं। इसे जन आक्रोश रैली का नाम दिया। 

विज्ञापन




दरअसल, राजनांदगांव की तमाम समस्याओं और राज्य सरकार की वादाखिलाफी को लेकर भाजपा कार्यकर्ता ने महावीर चौक पर धरना दिया। इसके बाद कार्यकर्ता रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट का घेराव करने निकल पड़े। रैली महावीर चौक से गुरुनानक चौक होते हुए प्यारेलाल चौक पहुंची। वहां पर पहले से ही उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी और पुलिस फोर्स तैनात थी। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ने लगे। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन





राजनांदगांव के साथ हुआ अन्याय
पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि, राज्य सरकार के खिलाफ छत्तीसगढ़ की सभी विधानसभा में प्रदर्शन और घेराव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, राजनांदगांव के साथ अन्याय हुआ है। सारी सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। यहां तक मेडिकल कॉलेज की हालत यह हो गई कि ना सीटी स्कैन मशीन है, ना एमआरआई मशीन है और ना ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम है। पूरी तरह हालत बेहाल हैं। रेत माफिया और शराब माफिया प्रदेश भर में सक्रिय हैं। रेत की अवैध निकासी इतनी बढ़ गई है कि तस्करी के साथ-साथ अब शव भी मिल रहे हैं।अब रेत के साथ शव भी बेचा जा रहा है।



भाजपा नेताओं के आने से भूपेश बेचैन
छत्तीसगढ़ में लगातार भाजपा के बड़े नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने जवाब दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, भूपेश बघेल को इतनी घबराहट क्यों हो रही है? मुझे समझ नहीं आ रहा है। नेता आएंगे-जाएंगे और वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ता है। इसमें उन्हें क्या आपत्ति है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता आ रहे हैं? इतना भाव क्यों पैदा हो गया कि भूपेश बघेल बेचैन हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed