फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP Pol Khol Yatra in Raipur from tomorrow: BJP will surround Congress with Minal Choubey

कांग्रेस की प्रगति यात्रा के जवाब में BJP की पोल खोल यात्रा: मीनल चौबे के साथ कांग्रेसियों को घेरेगी बीजेपी

Fri, 04 Aug 2023 08:49 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 04 Aug 2023 08:49 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव की घड़ियां करीब आते ही अब नगर निगम रायपुर में भी सियासत शुरू हो गई है। महापौर एजाज ढेबर के प्रगति यात्रा के जवाब में बीजेपी पार्षद दल कल यानी 5 अगस्त से पोल खोल यात्रा की शुरुआत करेगी।

विज्ञापन
BJP Pol Khol Yatra in Raipur from tomorrow: BJP will surround Congress with Minal Choubey
प्रेस कॉन्फ्रेंस लेती रायपुर नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विधानसभा चुनाव की घड़ियां करीब आते ही अब नगर निगम रायपुर में भी सियासत शुरू हो गई है। महापौर एजाज ढेबर के प्रगति यात्रा के जवाब में बीजेपी पार्षद दल कल यानी 5 अगस्त से पोल खोल यात्रा की शुरुआत करेगी। इसका नेतृत्व नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे  करेंगी। कल जय स्तंभ चौक से इसकी शुरुआत की जाएगी ।

विज्ञापन


विज्ञापन


बीजेपी रायपुर के हर वार्डों में पोल खोल यात्रा की शुरुआत करेगी। बीजेपी के पार्षद सभी वार्डों में जाकर कांग्रेस पार्षदों की पोल खोलेंगे। नगर निगम के कारनामों और उनकी कमियों को जनता को गिनाएंगे। रायपुर शहर में जलभराव, गड्ढे, जजर्र सड़क, पेयजल की समस्या, स्ट्रीट लाइट, साफ सफाई आदि को जनता के सामने रखकर निगम की पोल खोलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रायपुर नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने आज प्रेस कॉन्फेंस कर कहा कि अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के पार्षद शहर के अलग-अलग हिस्सों में जाकर नगर निगम के कारनामों को जनता को बताएंगे। बीजेपी पार्षद इस दौरान लोगों की शिकायतें और सुझाव भी लेंगे। इन समस्याओं को दूर करने के लिए नगर निगम पर दबाव भी बनाएंगे। चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार ने शहर के विकास के लिए साल 2021 में 24 करोड़, साल 2022-23 में 28 करोड़ और इस वर्ष 23-24 में 29 करोड़ दिए हैं। इसके बावजूद शहर के लोग शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे हैं। सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। जगह-जगह जलभराव है। लोगों को सुविधाएं देने में नगर निगम फिसड्डी है। मेयर एजाज ढेबर इस और ध्यान न देकर चुनावी लाभ लेने के लिए प्रगति यात्रा निकाल रहे हैं। 

बता दें कि रायपुर नगर निगम मेयर एजाज ढेबर इन दिनों प्रगति यात्रा निकाल रहे हैं। इसमें वो कांग्रेस नेताओं के साथ विधानसभा क्षेत्रों मे जाकर राजधानी को संवारने का काम गिना रहे हैं। विशेषकर विधायक बृजमोहन अग्रवाल के विधानसभा क्षेत्र रायपुर दक्षिण में। अब इसी यात्रा के जवाब में बीजेपी कल से पोल खोल यात्रा निकाल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed