फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP Parivartan Yatra start from Dantewada on 12th September and from Jashpurnagar on 16th September

CG Election: भूपेश सरकार के खिलाफ भाजपा निकालेगी परिवर्तन यात्राएं, समापन में शामिल होंगे पीएम नरेंद्र मोदी

Thu, 07 Sep 2023 06:17 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 07 Sep 2023 06:17 PM IST
सार

भाजपा की परिवर्तन यात्रा दंतेवाड़ा से 12 सितंबर को और जशपुरनगर से 16 सिंतबर को प्रारंभ होगी। दोनों यात्राओं के पूरे रोडमैप और कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। 

विज्ञापन
BJP Parivartan Yatra start from Dantewada on 12th September and from Jashpurnagar on 16th September
भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप और पूर्व मंत्री महेश गागड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी आगामी 12 और 16 सितंबर से प्रदेश के दो स्थानों दंतेवाड़ा और जशपुरनगर से परिवर्तन यात्राओं का शंख फूंकने जा रही है। गुरुवार को पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप व पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने इसकी घोषणा करते हुए इन दोनों यात्राओं के पूरे रोडमैप और कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। इस परिवर्तन यात्रा में पार्टी के राष्ट्रीय व प्रादेशिक वरिष्ठ नेताओं का भी मार्गदर्शन समय-समय पर मिलता रहेगा। भाजपा की परिवर्तन यात्रा प्रदेश की भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी, अन्याय-अत्याचार और प्रदेश के हर वर्ग के साथ धोखाधड़ी करने वाली भूपेश सरकार के ताबूत में आखिरी कील ठोकेगी। भाजपा ने प्रदेश की जनता से इस परिवर्तन यात्रा में सक्रिय सहभागिता की अपील की है।

विज्ञापन


भाजपा जिला कार्यालय में केदार कश्यप व महेश गागडा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा दंतेवाड़ा से 12 सितंबर को और जशपुरनगर से 16 सिंतबर को प्रारंभ होगी। दंतेवाड़ा से प्रारंभ होने वाली पहली यात्रा को मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाएंगे और जशपुरनगर से शुरू होने वाली दूसरी यात्रा को कोरवा व आदिवासियों की आराध्य देवी खुड़ियारानी की पूजा-अर्चना करके भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा हरी झंडी दिखाएंगे। यात्रा के समापन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मिलित होंगे। 
विज्ञापन


पहली यात्रा का नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव करेंगे और दूसरी यात्रा का नेतृत्व छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल करेंगे। दोनों यात्राएं 87 विधानसभा क्षेत्रों की 2,989 किमी की यात्रा तय करेंगी। पहली यात्रा दंतेवाडा से प्रारंभ होकर मां बमलेश्वरी के दर्शन कर एवं दूसरी यात्रा जशपुर से निकलकर मां चंद्रहासिनी देवी की दर्शन करते हुये दोनों यात्रा मां महामाया देवी की भूमि में संपन्न होगी। भाजपा की यह परिवर्तन यात्राएं छत्तीसगढ़ में भ्रष्ट भूपेश सरकार की पोल खोलने का काम करेगी और जनता को बताएंगी कि कैसे छत्तीसगढ़ में पिछले पौने पांच साल से घपले-घोटालों की सरकार, अत्याचार की सरकार और वादाखिलाफी की सरकार चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केदार कश्यप ने कहा कि मां दंतेश्वरी, मां बमलेश्वरी और मां महामाया देवी के आशीर्वाद से यात्रा दंतेवाड़ा से बिलासपुर तक 16 दिन में 1,728 किमी की का सफर तय करेगी और तीन संभागों के 21 जिलों तक पहुंचेगी। यात्रा के दौरान 45 आमसभाएं, 32 स्वागत सभाएं और पांच रोड शो होंगे। इस पहली यात्रा के संयोजक विधायक शिवरतन शर्मा व पूर्व मंत्री महेश गागड़ा होंगे। उनके साथ सहयोगी के रूप में निरंजन सिन्हा व सचिन बघेल रहेंगे। दूसरी यात्रा, जो 16 सिंतबर को जशपुरनगर से प्रारंभ होगी, उसके संयोजक मोतीलाल साहू, सांसद गुहाराम अजगले, और प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव होंगे। 

दूसरी यात्रा 12 दिन में 2 संभागों के 14 जिलों के 39 विधानसभा क्षेत्र तक पहुंचकर 1,261 किमी का सफर तय करेगी। इस दौरान 39 आमसभाएं, 53 स्वागत सभाएं और 2 रोड शो होंगे। दोनों ही यात्राओं का समापन बिलासपुर में होगा। पार्टी ने जो यात्रा का रोडमैप बनाया है, उसके तहत यात्रा प्रतिदिन औसत तीन विधानसभा के दौरे पर रहेंगी। इसमें हर दिन एक बड़ी सभा का आयोजन भी किया जायेगा। यात्रा के दौरान  प्रतिदिन छह स्वागत सभा, तीन छोटी सभा का आयोजन किया जाएगा। 

महेश गागड़ा ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में 36 घोषणाएं थी, लेकिन एक को भी पूरा करने का कोई प्रयास प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने नहीं किया, बल्कि दिल्ली दरबार का एटीएम बनाकर छत्तीसगढ़ को घोटाले और भ्रष्टाचार से लूटने का काम किया। ये परिवर्तन यात्राएं राज्य से भ्रष्टाचार के आकाओं को उखाड़ फेंकने और राज्य में भ्रष्टाचार की दुकान बंद करने के लिए जनता की हुंकार होंगी।  


भ्रष्टाचारी, परिवारवादी, जातिवादी और दिल्ली दरबार के दरबारी छत्तीसगढ़ का विकास नहीं कर सकते। छत्तीसगढ़ का भला केवल और केवल भाजपा की सरकार कर सकती है। इस संदेश को आत्मसात कर परिवर्तन यात्रा में आगे बढ़ा जाएगा। पूर्ववर्ती भाजपा की सरकार ने गरीबों को राशन देने का काम किया, जबकि कांग्रेस ने गरीबों का राशन छीनने का काम किया। इसी तरह हर वर्ग के अधिकारों और सुविधाओं को छीनने का जो काम इस ठगेश सरकार ने किया है, उसे जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए ही यह परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed