फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP Narendra Dewangan was elected unopposed as councilor in ward number 18 of Korba Municipal Corporation

Korba: निर्विरोध पार्षद चुने गए BJP प्रत्याशी नरेंद्र देवांगन, कांग्रेस ने लगाया आरोपी, कहा- बनाया जा रहा दबाव

Thu, 30 Jan 2025 01:53 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 30 Jan 2025 01:53 PM IST
सार

कोरबा नगर निगम के वार्ड नंबर-18 में भाजपा के नरेंद्र देवांगन को निर्विरोध पार्षद चुना गया है। इसके बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उनके प्रत्याशी पर दबाव बनाया गया। आरोप है कि भाजपा सत्ता के बल में कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों पर दबाव बना रही है। 

विज्ञापन
BJP Narendra Dewangan was elected unopposed as councilor in ward number 18 of Korba Municipal Corporation
कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा नगर निगम के वार्ड नंबर-18 कोहड़िया वार्ड से पार्षद प्रत्याशी के रूप में भाजपा की तरफ से नरेंद्र देवांगन को निर्विरोध पार्षद चुने जाने को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। अब इस मामले में कांग्रेस का बयान सामने आया है। कांग्रेस जिला शहर अध्यक्ष सपना चौहान ने कहा कि श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के भाई नरेंद्र देवांगन वार्ड नंबर-18 से भाजपा के प्रत्याशी और उनके विपक्ष में कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश कुमार उर्फ विक्की मैदान में थे। धन बल और सत्ता बल का उपयोग कर कांग्रेस प्रत्याशी हरीश कुमार उर्फ विक्की पर दबाव बन गया, जिसके चलते उसने अपना नाम वापस लिया है।

विज्ञापन


सपना चौहान ने कहा कि वार्ड नंबर-18 से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश कुमार पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उस पर इतना दबाव बनाया गया कि वो डरा, सहमा हुआ है। उससे संपर्क किए जाने पर उसका मोबाइल बंद है और घर पर भी नहीं है। घरवाले भी डरे हुए हैं। नरेंद्र देवांगन के खिलाफ खड़े कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश कुमार उर्फ विक्की ने अपना नाम वापस ले लिया है। वहीं, अन्य कई कांग्रेस पार्षदों पर दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


सपना चौहान ने आरोप लगाया कि इसके अलावा कई वार्डों में भी भाजपा प्रत्याशियों के द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। कहीं न कहीं सत्ता के ल पर भाजपा के द्वारा इस तरह की हरकतें की जा रही हैं। उधर नरेंद्र देवांगन नगर निगम कोरबा के पहले पार्षद चुन लिए गए हैं। भाजपाइयों में खुशी की लहर है। इसी तरह नगर पालिका परिषद कटघोरा वार्ड नंबर-13 में कांग्रेस प्रत्याशी सीता बाई ने भी नामांकन नही भरा। बिना चुनाव के भाजपा प्रत्याशी शिव मति पटेल ने जीत दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed