{"_id":"68171b12903fc1ae4e00d8f6","slug":"bjp-mla-shakuntala-singh-porte-brother-in-law-dies-after-tractor-overturns-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: भाजपा विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के देवर की ट्रैक्टर पलटने से मौत, खेत जा रहे थे विजय बहादुर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: भाजपा विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के देवर की ट्रैक्टर पलटने से मौत, खेत जा रहे थे विजय बहादुर सिंह
Sun, 04 May 2025 04:23 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामनुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामनुजगंज
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 04 May 2025 04:23 PM IST
सार
बलरामपुर की भाजपा विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के देवर विजय बहादुर सिंह की रविवार सुबह ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। उनके निधन से क्षेत्र में शोक है। अंतिम संस्कार मुड़िया में होगा।
विज्ञापन
परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर जिले के रामनुजगंज प्रतापपुर की भाजपा विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के देवर विजय बहादुर सिंह की रविवार सुबह एक ट्रैक्टर दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। बताया जा रहा है कि विजय बहादुर सिंह सुबह करीब नौ बजे खेती-किसानी के काम के लिए अपने खेतों की ओर ट्रैक्टर चला रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके नीचे दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही परिवार, ग्रामीण और रघुनाथनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। रघुनाथनगर पुलिस ने इसे हादसा बताया और कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विजय बहादुर सिंह विधायक के परिवार के सदस्य होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में सक्रिय थे। उनके सरल और मिलनसार स्वभाव के कारण क्षेत्र में उन्हें व्यापक सम्मान प्राप्त था। भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आमजन ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
विज्ञापन