फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP MLA Purandar Mishra duped, posing as a senior leader's personal assistant, and extorted Rs 10,000 from him

CG Politics: भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी, खुद को बड़े नेता का पीए बताकर ऐंठे 10 हजार रुपए, FIR दर्ज

Tue, 26 May 2026 12:18 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 26 May 2026 12:18 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में साइबर ठगों ने अब जनप्रतिनिधियों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से खुद को पार्टी के बड़े नेता का निजी सहायक बताकर 10 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
BJP MLA Purandar Mishra duped, posing as a senior leader's personal assistant, and extorted Rs 10,000 from him
भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में साइबर ठगों ने अब जनप्रतिनिधियों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से खुद को पार्टी के बड़े नेता का निजी सहायक बताकर 10 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है, जहां शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरोपी ने फोन कर खुद को भाजपा के वरिष्ठ नेता का पीए बताया और रास्ते में परेशानी में फंसने की बात कही। उसने डीजल भरवाने और यात्रा जारी रखने के लिए तत्काल पैसों की जरूरत बताकर मदद मांगी। बातचीत के दौरान उसने भरोसा जीतने के लिए सोशल मीडिया प्रोफाइल पर कई भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें भी लगा रखी थीं।
विज्ञापन


बताया गया कि विधायक पुरंदर मिश्रा ने स्थिति को सही मानते हुए जगन्नाथ मंदिर के सेवक नारायण मिश्रा के माध्यम से आरोपी के खाते में 10 हजार रुपए ट्रांसफर करवा दिए। कुछ समय बाद आरोपी ने दोबारा पैसों की मांग की, जिसके बाद विधायक को शक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरंदर मिश्रा ने संबंधित नेता के कार्यालय में संपर्क कर जानकारी ली तो पता चला कि उस नाम का कोई व्यक्ति वहां कार्यरत ही नहीं है। इसके बाद ठगी का खुलासा हुआ और खम्हारडीह थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस मोबाइल नंबर और बैंक खाते के आधार पर जांच कर रही है।


विधायक ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान नंबर से आने वाले कॉल पर तुरंत भरोसा न करें। खासकर पैसों की मांग होने पर पहले संबंधित व्यक्ति से सीधे पुष्टि जरूर करें। गौरतलब है कि हाल ही में राजधानी में भाजपा नेताओं से जुड़ी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के साथ भी मोबाइल लूट की वारदात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed