फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP MLA Brijmohan Agarwal counterattack on CM Bhupesh regarding lord hauman ji

Chhattisgarh: बृजमोहन अग्रवाल का पलटवार; ईडी से भयभीत हैं CM भूपेश, भ्रष्टाचारियों पर बरस रहा हनुमान जी का गदा

Sat, 13 May 2023 10:41 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 13 May 2023 10:41 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार किया है। सीएम के बयान 'बजरंग बली कांग्रेस के साथ हैं' पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम भूपेश बघेल ईडी से भयभीत हैं। वे भगवान बजरंग बली के गदा से तिलमिलाए हुए हैं।

विज्ञापन
BJP MLA Brijmohan Agarwal counterattack on CM Bhupesh regarding lord hauman ji
बृजमोहन अग्रवाल, विधायक, रायपुर दक्षिण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार किया है। सीएम के बयान 'बजरंग बली कांग्रेस के साथ हैं' पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम भूपेश बघेल ईडी से भयभीत हैं। वे भगवान बजरंग बली के गदा से तिलमिलाए हुए हैं। वो अपने नजदीकियों तक Ed के हाथ पहुंचने से हैं डर रहे हैं। कर्नाटक में जीत पर कांग्रेस को बधाई देते हुए कहा कि ये छदम वादे कर चुनाव जीता गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कर्नाटक की तरह ही सीएम भूपेश ने छत्तीसगढ़ में छदम वादे कर चुनाव जीता था, लेकिन अब उनसे छत्तीसगढ़ की जनता दुखी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से ईडी और भाजपा की मिलीभगत को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अब सपने में भी मुख्यमंत्री को ईडी-भाजपा दिखने लगे हैं। इसका मतलब कुछ तो गड़बड़ जरूर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियां बिना पुख्ता प्रमाण के कहीं हाथ नहीं डालते हैं। छत्तीसगढ़ में तो डंके की चोट पर कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार कर रही है। छत्तीसगढ़ की जनता को कांग्रेस सरकार की खुलेआम की जा रही बेईमानी और भ्रष्टाचार साफ दिखाई दे रहा है। हमें लगता है ईडी को तो बहुत देर से बात पता चली है, जो कार्रवाई बहुत पहले होनी थी। वह अब हो रही है। छत्तीसगढ़ को लूटने वाले जेल जा रहे हैं।


'भ्रष्टाचारियों पर गिरेगा हनुमान जी का गदा'
बृजमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहते हैं भ्रष्टाचारियों पर हनुमान जी का गदा गिरेगा। मैं उनकी इस बात से पूरी तरह सहमत हूं। आज छत्तीसगढ़ की सत्ता को नियंत्रित करने वालों पर पर हनुमान जी का गदा रोज गिर रहा है। मुख्यमंत्री के नजदीकी जेल जा रहे हैं। उनकी बयानबाजी में घबराहट दिख रही है। ऐसा लगता है , मानो कुछ बड़ा होने वाला है।

'विधानसभा अध्यक्ष के क्षेत्र में सरकार ने किए बड़े घोटाले'
विधायक बृजमोहन ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कोंडागांव नारायणपुर जैसे क्षेत्र में डीएमएफ फंड में 17 करोड़ों की गड़बड़ी सामने लाई थी। उसी तरह विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत के क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर डीएमएफ फंड में करोड़ों की गड़बड़ियां हुई है। उन्होंने कहा कि डीएमएफ फंड, कैम्पा आदि में 60% 70%परसेंट कमीशन खोरी के साथ काम हो रहा है। मतलब आप समझिए छत्तीसगढ़ की कैसी दुर्गति इन कांग्रेसियों ने कर रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed