फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur GRP busts interstate ganja smuggling gang, 5 including woman arrested

बिलासपुर: जीआरपी ने गांजा तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़, महिला समेत 5 गिरफ्तार

Wed, 09 Sep 2026 04:16 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 09 Sep 2026 04:16 PM IST
सार

बिलासपुर में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने ट्रेनों के जरिये गांजा तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Bilaspur GRP busts interstate ganja smuggling gang, 5 including woman arrested
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने ट्रेनों के जरिये गांजा तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 24 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 12.50 लाख रुपये आंकी गई है। गिरोह ओडिशा से छत्तीसगढ़ होते हुए मध्य प्रदेश तक गांजे की अवैध सप्लाई का बड़ा नेटवर्क संचालित कर रहा था।
विज्ञापन

 

जीआरपी थाना प्रभारी विष्णु यादव ने बताया कि मंगलवार सुबह मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर सात और आठ पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति बैठे हुए हैं और उनके पास नशीले पदार्थ की बड़ी खेप मौजूद है। जीआरपी की विशेष टीम तुरंत मौके पर पहुंची और संदिग्धों को घेराबंदी करके हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 24 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि आरोपी इस गांजे की खेप को नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन के माध्यम से दूसरी जगह ले जाने की योजना बना रहे थे।

विज्ञापन

 

शुरुआती जांच में यह तथ्य सामने आया है कि गिरफ्तार पांचों आरोपी मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के निवासी हैं। जीआरपी के अनुसार, गांजा तस्करी का यह अंतरराज्यीय नेटवर्क ओडिशा से शुरू होकर छत्तीसगढ़ के रास्ते मध्य प्रदेश तक फैला है। जीआरपी ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया है और गिरोह के मास्टरमाइंड तथा अन्य सहयोगियों की तलाश में जांच जारी रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed