{"_id":"614cbd558ebc3effe35c852f","slug":"bilaspur-congress-committee-passed-resolution-to-expel-party-mla-shailesh-pandey-for-indiscipline","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: बिलासपुर में कांग्रेस में अंदरूनी विवाद, अपने ही विधायक को निष्कासित करने का प्रस्ताव किया पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: बिलासपुर में कांग्रेस में अंदरूनी विवाद, अपने ही विधायक को निष्कासित करने का प्रस्ताव किया पारित
Thu, 23 Sep 2021 11:19 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:19 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में कांग्रेस इकाई के बीच अंदरूनी विवाद बहुत बढ़ गया है। यह संकट कितना गहरा है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शहर कांग्रेस समिति ने अपनी ही पार्टी के एक विधायक को छह साल के लिए निष्कासित करने का प्रस्ताव पारित कर दिया है। पढ़िए पूरा मामला...
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर कांग्रेस समिति में गुटबाजी और विवाद सतह पर आ गए हैं। समिति ने गुरुवार को अनुशासनहीनता के आरोप में अपनी ही पार्टी के विधायक शैलेष पांडेय के खिलाफ कार्रवाई की और उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने का प्रस्ताव पारित कर दिया। जानकारी के अनुसार विधायक को निकालने का फैसला एक बंद कमरे में करीब साढ़े तीन घंटे तक चली बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
कांग्रेस के शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने इसे लेकर कहा कि विधायक शैलेष पांडेय ने कोतवाली में हंगामा किया था और खुद के टीएस सिंहदेव का समर्थक होने की बात कही थी। यह पार्टी विरोधी गतिविधि है। समिति ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने का फैसला किया है और इस प्रस्ताव पर एकमत होकर से मुहर लगाई है। पांडेय के खिलाफ पुलिस ने भी एक मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पांडेय और बिलासपुर कांग्रेस समिति के पदाधिकारियों के बीच लंबे समय से अनबन चल रही है। पहले भी दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते आए हैं। पांडेय की गिनती टीएस सिंहदेव के समर्थकों में होती है। कांग्रेस शहर समिति का आरोप है कि पांडेय के समर्थकों ने कोतवाली में भी मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी की थी। यह साफ अनुशासनहीनता है।
विज्ञापन