Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Young man stabbed to death crime committed after he refused to settle an old dispute accused arrested in Bilas

बिलासपुर: युवक की चाकू मारकर हत्या, पुराने विवाद में समझौता न करने पर वारदात, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 31 Jan 2026 01:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 31 Jan 2026 01:05 PM IST
सार

बिलासपुर में शुक्रवार शाम शहर के पचरी घाट के पास एक निर्माणाधीन पुल पर हुए विवाद में 25 वर्षीय युवक सानू हुसैन की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी विकास तिवारी सहित कुछ अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Young man stabbed to death crime committed after he refused to settle an old dispute accused arrested in Bilas
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर में शुक्रवार शाम शहर के पचरी घाट के पास एक निर्माणाधीन पुल पर हुए विवाद में 25 वर्षीय युवक सानू हुसैन की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी विकास तिवारी सहित कुछ अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि यह हत्या पुराने विवाद के संबंध में समझौता करने के दबाव से जुड़ी है।

विज्ञापन


घटना का विवरण और पुलिस कार्रवाई
शुक्रवार शाम करीब 7 बजे, थाना कोतवाली क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल के पास हुई मारपीट और हत्या की सूचना पर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। वहां एक युवक गंभीर रूप से घायल मिला, जिसे तत्काल लाइफ केयर हॉस्पिटल ले जाया गया। दुर्भाग्यवश, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सानू हुसैन, उम्र 25 वर्ष, निवासी जूना बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


पुराने विवाद और समझौते का दबाव
पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि मृतक सानू हुसैन ने वर्ष 2021 में आरोपी विकास तिवारी पर जानलेवा हमला किया था। इस संबंध में थाना कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर चालान न्यायालय में पेश किया गया था, जिसका विचरण अभी भी चल रहा है। पुलिस के अनुसार, सानू हुसैन लगातार विकास तिवारी पर इस मामले में समझौता करने का दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में शुक्रवार शाम विवाद हुआ, जिसमें विकास तिवारी ने सानू पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी और आगे की जांच
पुलिस ने घटना में शामिल मुख्य आरोपी विकास तिवारी और अन्य संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। विस्तृत पूछताछ के बाद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी और उन्हें विधिवत न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए हर पहलू की जांच कर रही है ताकि घटना के सभी कारणों का पता लगाया जा सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed