{"_id":"66419a0526818a036c0dd44b","slug":"young-man-become-victim-of-online-fraud-in-bilaspur-2024-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनजान कॉल से सावधान: बिलासपुर में युवक को बनाया शिकार, बोनस प्वाइंट का दिया झांसा; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनजान कॉल से सावधान: बिलासपुर में युवक को बनाया शिकार, बोनस प्वाइंट का दिया झांसा; जानें मामला
Mon, 13 May 2024 10:12 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 13 May 2024 10:12 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक ऑनलाइन ठगी का ताजा मामला सुनने को मिला है। जहां एक ठग ने बोनस प्वाइंट मिलने का झांसा देकर लाखों की ठगी की है।
विज्ञापन
थाना पचपेड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिलासपुर में एक युवक को ऑनलाइन ठगी का शिकार होना पड़ा है। बोनस प्वाइंट मिलने का झांसा देकर ठग ने उसके क्रेडिट कार्ड की पूरी जानकारी ले ली। कुछ देर बाद अकाउंट से करीब एक लाख 28 हजार 641 रुपये निकाल लिये। मामले में पचपेड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दरअसल, पचपेड़ी थाना क्षेत्र के युवक को बोनस प्वाइंट मिलने का झांसा देकर एक ठग ने उसके क्रेडिट कार्ड से पूरी जानकारी ले ली और कुछ देर बाद अकाउंट में से एक लाख से ज्यादा 28 हजार 641 उड़ा दिया फिलहाल पचपेड़ी पुलिस मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पचपेड़ी के रहने वाले दिलीप कुमार बर्मन पिता अमृतलाल बर्मन खेती किसानी का काम करता है। रोज की तरह वह 10 अप्रैल को दोपहर 3:00 बजे घर पर आराम कर रहा था। तभी अनजान नंबर से उसके मोबाइल पर एक फोन आया। सामने वाले ने खुद को क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट के कर्मचारी होने की बात कही।
विज्ञापन
युवक से बोनस प्वाइंट मिलने की जानकारी दी गई। इस पर युवक लालच में आकर सभी तरह की उसे जानकारी दे दी। कुछ देर बाद उसके क्रेडिट कार्ड से 98 हजार 641 रुपये और सेविंग अकाउंट से 30 हजार रुपये पार हो गए। मोबाइल में रुपए कटने का मैसेज देखकर युवक के होश उड़ गए। इसके बाद थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी है।