फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Two youths were killed with sharp weapons in Bilaspur

Bilaspur: दो युवकों की धारदार हथियार से हत्या, डबल मर्डर से इलाके में सनसनी, सभी आरोपी गिरफ्तार

Thu, 24 Aug 2023 04:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 24 Aug 2023 04:08 PM IST
सार

देर रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने सरकंडा थाना क्षेत्र के इमलीभाटा अटल आवास गया हुआ था। इस दौरान वहां बैठे कुछ युवकों से पता पूछा तब नशेड़ी युवकों के द्वारा उसके आने का विरोध किया गया।

विज्ञापन
Two youths were killed with sharp weapons in Bilaspur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर शहर में दो युवकों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है की मृतकों में एक युवक घटना का सह आरोपी था इसके साथ ही सभी नशेड़ी प्रवृति के आरोपीयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पुछताछ कर रही है।

विज्ञापन


दरअसल घटना बीती रात की बताई जा रही है और पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जहां सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजेन्द्र नगर में रहने वाला युवक राजेश रावत साइकिल स्टैंड में काम करता था। देर रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने सरकंडा थाना क्षेत्र के इमलीभाटा अटल आवास गया हुआ था। इस दौरान वहां बैठे कुछ युवकों से पता पूछा तब नशेड़ी युवकों के द्वारा उसके आने का विरोध किया गया। मृतक के द्वारा बदमाश युवकों का भी विरोध किया तभी अचानक मौजूद नशेड़ी लड़कों ने राजेश के उपर धारदार हथियार और लाठी डंडा से मारपीट कर दिया। 

विज्ञापन

 


जिससे राजेश के पेट और सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं सरकंडा थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के अनुसार घटना के बाद मुख्य आरोपी बड़का यादव अपने अन्य साथी नानदाउ को इस घटना की जिम्मेदारी लेने के लिए दबाव बनाया। जिस पर नानदाऊ ने विरोध किया तो बड़का यादव ने धारदार हथियार से नानदाऊ पर हमला कर दिया। इस दौरान नानदाउ वहां से घायल हालत में भाग गया। इस पूरे घटना की सूचना सरकंडा थाने को मिली तब पुलिस टीम मौक़े पर पहुंचकर मुख्य आरोपी बड़का यादव सहित राममोहन बंजारे, रमजान खान, गौतम सारथी उर्फ गप्पी इमलीभाटा अटल आवास के रहने वाले युवको को हिरासत में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के दौरान मृतक के मोबाइल को सहआरोपी नानदाउ अपने पास रखा था जिसकी खोजबीन पुलिस के द्वारा की जा रही थी। इसी दौरान आज सुबह सहआरोपी नानदाउ का भी शव घटना स्थल से कुछ दूर पर झाड़ियाों में पुलिस को मिला। दोहरा हत्याकांड से इलाके मे सनससनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की पूछताछ कर रही है। 

 

   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed