{"_id":"640c5f43a6fa68579c0cbfb3","slug":"two-month-old-child-died-after-vaccination-in-chhattisgarh-bilaspur-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण के बाद दो माह के बच्चे की मौत: आंगनबाड़ी केंद्र में लगवाया था टीका; शव लेकर थाने पहुंचे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण के बाद दो माह के बच्चे की मौत: आंगनबाड़ी केंद्र में लगवाया था टीका; शव लेकर थाने पहुंचे परिजन
Sat, 11 Mar 2023 04:30 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 11 Mar 2023 04:30 PM IST
सार
परिजनों ने शव के लेकर थाने का घेराव कर दिया और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि बच्चे को एक साथ ही पैर और हाथ मे तीन टीके लगाए गए। इसकी वजह से ही तबीयत बिगड़ी और बच्चे की मौत हुई है।
विज्ञापन
बच्चे का शव लेकर थाने पहुंचे परिजन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में टीकाकरण के बाद दो माह के बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। परिजन शव लेकर थाने पहुंच गए और डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ग्राम गतौरा निवासी राजू केवट और अन्य लोगों ने शनिवार को मस्तूरी थाने पहुंचकर शिकायत दी है। इसमें राजू केवट ने बताया कि है उसकी पत्नी शुक्रवार दोपहर अपने 2 माह चार दिन के बच्चे प्रियांशु को लेकर अमहापारा गतौरा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में टीका लगवाने गई थी। टीका लगवाने के बाद शाम तक बच्चा ठीक था लेकिन फिर तेज बुखार हुआ और रात करीब 2 बजे मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद परिजनों ने शव के लेकर थाने का घेराव कर दिया और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि बच्चे को एक साथ ही पैर और हाथ मे तीन टीके लगाए गए। इसकी वजह से ही तबीयत बिगड़ी और बच्चे की मौत हुई है। पुलिस फिलहाल परिजनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन