{"_id":"63fc8d1a27a340e7670b3e26","slug":"two-arrested-for-attempting-to-cheat-with-chinese-app-in-bilaspur-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी की सेमिनार: चीनी एप से रकम दोगुनी करने का दे रहे थे झांसा, होटल में पहुंच गई पुलिस, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी की सेमिनार: चीनी एप से रकम दोगुनी करने का दे रहे थे झांसा, होटल में पहुंच गई पुलिस, दो गिरफ्तार
Mon, 27 Feb 2023 04:29 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 27 Feb 2023 04:29 PM IST
सार
पुलिस अधिकारियों ने आयोजन में शामिल ग्रामीणों को बताया कि दोगुना राशि दिलाने का झांसा देकर दूसरे लोगों को जोड़ने के लिए प्रलोभन दिया जा रहा है। ऐसे लोग बड़ी रकम जमा होने पर ऑफिस बंद कर भाग जाते हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लोगों को जल्द ही रकम दोगुनी करने का झांसा देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी चीनी एप 10 बिलियन ऑनलाइन के जरिए धोखाधड़ी का प्रयास कर रहे थे। इसके लिए बकायदा होटल में सेमिनार का भी आयोजन किया गया था। इसकी जानकारी पुलिस को लगी तो वह भी पहुंच गई। पकड़े गए दोनों आरोपी स्थानीय निवासी ही हैं। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
प्रशिक्षु आईपीएस सीएसपी संदीप पटेल ने बताया कि शहर के होटल में लोगों को इकट्ठा कर रुपये डबल करने का लालच देकर एक सेमिनार कराई जा रही थी। पुलिस को सूचना मिलने पर होटल में दबिश दी गई। सेमिनार आयोजित करने वाले दो लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये दोनो बिलासपुर शहर के टेलिफोन एक्सचेंज रोड के पास स्थित एक निजी होटल में 10 बिलियन ऑनलाइन चीनी एप का सेमिनार कर रहे थे। इस सेमिनार में आसपास के 50 से अधिक लोग शामिल हुए थे।
विज्ञापन
सेमिनार में आए लोगों को आयोजक रुपये लगाने पर जल्द दोगुना लाभ मिलने का प्रलोभन दे रहे थे। पुलिस ने दोनों आयोजकों से पूछताछ की तो उनके पास किसी प्रकार दस्तावेज नहीं थे। पुलिस अधिकारियों ने आयोजन में शामिल ग्रामीणों को बताया कि दोगुना राशि दिलाने का झांसा देकर दूसरे लोगों को जोड़ने के लिए प्रलोभन दिया जा रहा है। ऐसे लोग बड़ी रकम जमा होने पर ऑफिस बंद कर भाग जाते हैं। पुलिस ने कोटा के रहने वाले आरोपियों को पकड़कर प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन