फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   speeding trailer loaded with coal went out of control and overturned three people seriously injured in inciden

Bilaspur: कोयले से भरा तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा, घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Fri, 24 May 2024 06:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 24 May 2024 06:42 PM IST
सार

तेज रफ्तार कोयले से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में मोड़ के पास खड़े तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  

विज्ञापन
speeding trailer loaded with coal went out of control and overturned three people seriously injured in inciden
घायलों को कराया गया भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर में सीपत थाना के तहतपन्धी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कोयले से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में मोड़ के पास खड़ी एक बच्ची और तीन पुरुष ट्रेलर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सिम्स हॉस्पिटल लाया गया वहीं कुछ को अपोलो भेजा गया है।

विज्ञापन

 

मिली जानकारी के अनुसार सीपत स्थित चंगोरी निवासी शिव शंकर जो शुक्रवार की दोपहर अपनी बच्ची कृष्णा कुमारी को पैर का इलाज कराने के लिए सीपत स्थित पास के अस्पताल ले जा रहा था। इसी बीच वे लगरा पुल के आगे पन्धी मोड़ के पास ही पहुंचे थे जहां एक होटल में नाश्ता करने के बाद बगल के एक पेड़ की छांव के नीचे खड़े होकर पानी पीने लगे। 

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि उनके साथ दो अन्य लोग भी पेड़ के छाया के नीचे खड़े हुए थे। इसी बीच कोयले से भरी तेज रफ्तार ट्रेलर इसी मोड़ के पास ही अनियंत्रित होकर यहां खड़े एक बच्ची और तीन पुरुष के ऊपर पलट गई। इस घटना में शिव शंकर और उसकी बच्ची कृष्णा कुमारी सहित दो अन्य पुरुषों को गंभीर चोटे आई है। मौके पर मौजूद क्षेत्रवासियों और रहवासियों ने इसकी सूचना मौके से सीपत पुलिस को दी। घटना में घायल कृष्णा कुमारी और शिव शंकर को इलाज के सिम्स लाया गया तो वहीं दो अन्य को अपोलो अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है। सीपत पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed