{"_id":"68d122f911631938810dd8b0","slug":"sensation-created-by-discovery-of-eight-month-old-foetus-in-takhatpur-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: तखतपुर में आठ माह का भ्रूण मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: तखतपुर में आठ माह का भ्रूण मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Mon, 22 Sep 2025 04:20 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 22 Sep 2025 04:20 PM IST
सार
बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र मे सोमवार सुबह मनियारी नदी पुल के पास उस समय हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र मे सोमवार सुबह मनियारी नदी पुल के पास उस समय हड़कंप मच गया। जब स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे बोरी में भरा हुआ आठ माह का भ्रूण पड़ा देखा। यह नजारा देखते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। खबर पाते ही तखतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कृत्य बेहद अमानवीय और संवेदनहीन है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि भ्रूण को यहां किसने और कब फेंका। फिलहाल पुलिस ने इस मामले आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन