{"_id":"67986da8a49f27554a032e86","slug":"roof-collapsed-during-casting-in-sirgitti-area-of-bilaspur-2025-01-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: सिरगिट्टी में निर्माणाधीन भवन की छत गिरने से हादसा, महिला समेत कई मजदूर दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: सिरगिट्टी में निर्माणाधीन भवन की छत गिरने से हादसा, महिला समेत कई मजदूर दबे
Tue, 28 Jan 2025 11:10 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:10 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक हादसा हो गया है। जहां छत गिरने से महिला समेत कुछ मजदूर दब गए हैं। इस खबर के बाद पूरे इलाके में हड़कंप बच गया है।
विज्ञापन
बिलासपुर में छत गिरने से हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरगिट्टी क्षेत्र में ढलाई के समय छत गिर गई। जिससे मलबे में महिला सहित कुछ मजदूर दब गये। हादसे में इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मलबा हटाकर मजदूरों को अस्पताल मे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, सिरगिट्टी थाना प्रभारी ने बताया कि सेक्टर ए में एक फैक्टरी का भवन बन रहा है। सोमवार की शाम पहले तल की छत पर ढलाई चल रही थी। इसी दौरान करीबन शाम के समय छत भसक कर नीचे गिर गई। जिसमें नीचे में काम कर रहे मजदूर राजकुमारी, मोनू ध्रुव,अशोक साहू, दुर्गेश साहू मलबे में दब गए।
विज्ञापन
मजदूरों के दबने से इलाके में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से पुलिस ने मलबा हटाकर नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला। उसके बाद चारों को तोरवा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल, उनकी स्थिती समान्य बताई जा रहा है। सिरगिट्टी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन