{"_id":"66a1282a2c9a6c1d0f076316","slug":"rail-budget-2024-chhattisgarh-got-a-historic-budget-of-rs-6922-crore-says-ashwini-vaishnav-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget 2024: छत्तीसगढ़ को 6922 करोड़ का ऐतिहासिक बजट मिला, रेल मंत्री बोले- कई बड़ी परियोजनाओं पर होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budget 2024: छत्तीसगढ़ को 6922 करोड़ का ऐतिहासिक बजट मिला, रेल मंत्री बोले- कई बड़ी परियोजनाओं पर होगा काम
Wed, 24 Jul 2024 09:43 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 24 Jul 2024 09:43 PM IST
सार
रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के सभी रेलवे जोन से जुड़े बजट की जानकारी दी। उन्होंने इस जानकारी में छत्तीसगढ़ को क्या मिला। इसके बारे में भी बताया। मोदी सरकार 3.0 में रेल विकास को लेकर बड़ी परियोजनाओं पर काम होगा।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय आम बजट में रेलवे को मिले बजट पर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने आज जानकारी साझा की। इस दौरान रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव विडियो कांफ्रेसिंग के जरिए देश के सभी रेलवे जोन से जुड़े और राज्यवार बजट की जानकारी दी।
विज्ञापन
रेल मंत्री ने बताया कि 3.0 मोदी सरकार रेल विकास को लेकर देश में बड़ा काम करने जा रही है। इसके लिए देश के सभी राज्यों को भारी भरकम बजट दिया गया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के रेल बजट का जिक्र करते हुए बताया कि, इस बार छत्तीसगढ़ को 6922 करोड़ का ऐतिहासिक बजट मिला है। जो 5050 करोड़ के पिछले बजट से 1872 करोड़ अधिक है। यही नहीं यूपीए सरकार के 311 करोड़ के बजट की तुलना में ये बजट 22 गुना ज्यादा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि, छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में कई बड़े परियोजनाओं पर काम होगा। इसमें 32 स्टेशनों के कायाकल्प के साथ जनरल कोच के मैनूफेक्चरिंग का बड़ा टारगेट है। उन्होंने बताया कि, आने वाले एक वर्ष में 25 सौ जनरल कोच बनाए जाएंगे, इससे जनरल कोच की संख्या बढ़ेगी और आम रेल यात्रियों को इसकी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
आगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छत्तीसगढ़ में ट्रेनों के कैंसलेशन पर भी पहली बार खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि, छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा काम चल रहा है। करीब 37 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट पर इस समय काम हो रहा है, इसलिए वर्तमान में इससे समस्या हो रही है, ट्रेनों को कैंसल करना पड़ रहा है।
आगे उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रोजेक्ट्स के पूरा होने के साथ ये समस्या कम होगी। आगे उन्होंने कहा कि, वर्तमान में भी कम से कम समस्या हो इसके लिए अधिकारियों और सभी जोन को निर्देशित किया गया है। सभी को जोन को सहयोग करने कहा गया है।