{"_id":"641420c170825f9c0b0da47c","slug":"online-fraud-of-thousands-with-two-student-in-bilaspur-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए दो छात्र, कैशबैक का झांसा देकर और ओएलएक्स के जरिए हजारों हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए दो छात्र, कैशबैक का झांसा देकर और ओएलएक्स के जरिए हजारों हड़पे
Fri, 17 Mar 2023 01:41 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर-छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर-छत्तीसगढ़
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Fri, 17 Mar 2023 01:41 PM IST
सार
बिलासपुर में ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आरोपियों ने एक छात्रा और एक छात्र को अपनी ठगी का शिकार बनाया है। कैशबैक का झांसा देकर जहां एक छात्रा के अकाउंट से पैसे पार कर दिए तो वहीं, ओएलएक्स पर बाइक बेचने के जरिए चूना लगाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर मे अलग-अलग थाना क्षेत्र मे ठगी के दो मामले सामने आए हैं। जिसमें पहला मामला तोरवा थाना क्षेत्र मे रेलवे की अप्रेंटिसशिप कर रही छात्रा के खाते से कैशबेक मिलने का झांसा देकर अज्ञात ठग ने ओटीपी मांगकर रूपये उड़ा लिए तो दूसरे मामले में कोनी थाना क्षेत्र मे वकालत की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट को ओएलएक्स मे बाईक बेचने का झांसा देकर ठगी कर ली गई। दोनों मामले की शिकायत थाने मे की गई है।
विज्ञापन
पहला मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। जहां ग्राम रवान थाना व जिला बलौदा बाजार की रहने वाली दामिनी लहरी बिलासपुर मे रहकर रेलवे आफिस में आप्रेंटिसशिप के तहत स्टेनो का काम करती है। जिसके मोबाइल फोन पर 10 मार्च की शाम अज्ञात मोबाइल धारक का फोन आया और कहा कि वह फोन-पे के हेड ऑफिस से बोल रहा है। आपको फोन-पे में 1100 रूपए का कैश बैक मिला है ओटीपी बताए जिसपर युवती ने उसे ओटीपी बता दिया। उसके बाद खाते से अलग-अलग किस्त मे कुल रकम 65015 रूपये कट गए। जिसकी तोरवा थाने मे रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन
दूसरा मामला कोनी क्षेत्र का है उत्तर प्रदेश से आकर बिलासपुर मे वकालत की पढ़ाई कर रहे छात्र आशुतोष यादव को ओएलएक्स के जरिए बाइक बेचने का झांसा देकर ठगी की गई। छात्र बिलासपुर में आकर पढ़ाई कर रहा था जो ओएलएक्स साइट में बाइक को खरीदने के लिए विज्ञापन देख रहा था। इस दौरान उसका 26 हजार में बाइक का सौदा तय हुआ। अज्ञात मोबाइल धारक ने उसके खाते से फोन-पे के माध्यम से अलग अलग किस्त मे 47 हजार रूपये ट्रांसफर करा लिया। जिसकी रिपोर्ट कोनी थाने में की है।
विज्ञापन