फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   neighbor killed woman in mutual dispute in chhattisgarh bilaspur

पड़ोसी ने महिला को मार डाला: ऑटो चालक के घर में घुसकर किया मां-बेटी पर टंगिया से हमला, युवती की हालत गंभीर

Sun, 22 Jan 2023 01:04 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 22 Jan 2023 01:04 PM IST
सार

मंगलूराम ने बताया कि आरोपी जमुना आनंद के परिवार से कुछ विवाद हुआ था। ऐसे में जमुना के परिवार के सभी लोगों ने मिलकर उसकी पत्नी और बेटी पर हमला कर दिया। उसकी पत्नी की जान चली गई और बेटी अस्पताल में भर्ती है। हमारे बीच झगड़ा होता रहता था, लेकिन इतने से विवाद में ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए था। 

विज्ञापन
neighbor killed woman in mutual dispute in chhattisgarh bilaspur
शैलबाई कुर्रे (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शनिवार देर शाम एक महिला की उसके ही पड़ोसी ने हत्या कर दी। आरोपी ने घर में घुसकर महिला और उसकी बेटी पर टंगिया से वार कर दिया। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम पहुंची और मां-बेटी को अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि उसकी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


पड़ोसी किसी बात को लेकर कर रहे थे गाली-गलौज
जानकारी के मुताबिक, ग्राम पेंडारी निवासी मंगलू राम कुर्रे ऑटो चलाता है। उसके पड़ोसी जमुना आनंद के परिवार से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को मंगलूराम रोज की तरह ऑटो चलाने गया था। शाम करीब 6 बजे मंगलू की बेटी सुचित्रा कॉलेज से घर लौटी तो जमुना अनंत के परिवार के लोग किसी बात पर उसकी पत्नी शैलबाई कुर्रे से विवाद और गाली-गलौज कर रहे थे। इस पर दोनों घर के अंदर चले गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
आरोप है कि तभी जमुना अनंत टंगिया लेकर मंगलूराम के घर में घुस गया। उसने शैलबाई और उसकी बेटी सुचित्रा पर हमला कर दिया। फिर वहां से भाग निकला। आसपास के लोगों ने देखा तो किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। थोड़ी देर में डायल-112 की टीम पहुंची और दोनों को सिम्स लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने शैलबाई को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी बेटी का उपचार जारी है। पुलिस आरोपी को पकड़कर उससे पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed