फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Near Panchmukhi Shiv Temple a person set himself on fire in Bilaspur

Bilaspur: पंचमुखी शिव मंदिर के पास शख्स ने खुद को किया आग के हवाले, मंदिर के कुंड में कूदा, पुलिस ने शव निकाला

Mon, 16 Oct 2023 08:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 16 Oct 2023 08:22 PM IST
सार

बिलासपुर के रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर परिसर स्थित पंचमुखी शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति ने खुद पर आग लगा ली। इसके बाद वह मंदिर के पास स्थित कुंड में कूद गया।

विज्ञापन
Near Panchmukhi Shiv Temple a person set himself on fire in Bilaspur
शव को निकालती एसडीआरएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर के रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर परिसर स्थित पंचमुखी शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति ने खुद पर आग लगा ली। इसके बाद वह मंदिर के पास स्थित कुंड में कूद गया। मंदिर के आसपास मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कुंड में तलाशी कर अधेड़ के शव को निकाल लिया है। मृतक की पहचान लोरमी निवासी बलराम यादव के रूप में की गयी है।

विज्ञापन


दरअसल रतनपुर के महामाया मंदिर के पास भोजनालय में काम करने वाला बलराम यादव मंदिर के आसपास ही रहता था। सुबह वह मंदिर की ओर गया था। महामाया मंदिर परिसर के अंदर पंचमुखी शिव मंदिर के पास वह कुछ देर टहलता रहा। इसके बाद उसने खुद पर आग लगा ली। आसपास के लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही उसने मंदिर के पास स्थित कुंड में छलांग लगा दी। 

विज्ञापन

 

घटना से सकते में आए लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। जवानों ने कुंड में तलाशी कर बलराम यादव को निकाल लिया। तब तक पानी में डूबने के कारण उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है।वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed