फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Two accused arrested in case of murder of young man on suspicion of talking to his sister in Mungeli

मुंगेली हत्याकांड: बहन से बातचीत के शक में युवक पर चाकू से हमला, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 04 Feb 2026 05:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली
अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 Feb 2026 05:41 PM IST
सार

मुंगेली के ग्राम फरहदा में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। बहन से बातचीत के शक में हुए पुराने विवाद के चलते चाकू से हमला किया गया था। 

विज्ञापन
Two accused arrested in case of murder of young man on suspicion of talking to his sister in Mungeli
24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेली के जरहागांव थाना क्षेत्र के ग्राम फरहदा में हुई हत्या के मामले में मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बहन से बातचीत करने की शंका को लेकर हुए पुराने विवाद का परिणाम थी। दो फरवरी की रात करीब 10:30 बजे ग्राम फरहदा स्थित खरचोरवा तालाब के पास आरोपियों ने युवक कोमल साहू और उसके साथी अर्जुन साहू के साथ मारपीट की।
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी हितेश उर्फ हरिओम कश्यप ने चाकू से कोमल साहू के पेट में वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल मुंगेली ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान कोमल साहू की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही थाना जरहागांव में बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून लगे कपड़े और मोबाइल फोन जब्त किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी हितेश उर्फ हरिओम कश्यप निवासी बजरंगपारा और जयपाल उर्फ कल्लू साहू निवासी फरहदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed