{"_id":"69b18c565f783893580be86d","slug":"mungeli-news-bus-accident-in-mungeli-bus-overturned-due-to-bad-road-half-a-dozen-passengers-injured-bilaspur-chhattisgarh-news-c-1-1-noi1495-4039074-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mungeli: मुंगेली में खराब सड़क के कारण पलटी बस, आधा दर्जन यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mungeli: मुंगेली में खराब सड़क के कारण पलटी बस, आधा दर्जन यात्री घायल
Wed, 11 Mar 2026 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली
अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 10:04 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में बुधवार को एक बस हादसा हो गया, जिसमें करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना चालक की लापरवाही से नहीं बल्कि खराब सड़क की वजह से हुई।
विज्ञापन
यात्री बस पलटी
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में बुधवार को एक बस हादसा हो गया, जिसमें करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना चालक की लापरवाही से नहीं बल्कि खराब सड़क की वजह से हुई। जानकारी के अनुसार हादसा जरहागांव थाना क्षेत्र के केशरूवा डीह गांव में हुआ। बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। घटना के समय बस में कई यात्री सवार थे।
विज्ञापन
हादसे में लगभग आधा दर्जन यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों में से दो लोगों को इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि जिस सड़क पर हादसा हुआ, उसकी हालत काफी खराब है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क में गड्ढे और खराब निर्माण की वजह से अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही छत्तीसगढ़ विधानसभा में बिना फिटनेस टेस्ट के यात्री वाहनों को परमिट देने का मुद्दा उठाया गया था। इस मामले में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विपक्ष ने सदन में हंगामा करते हुए वॉकआउट भी किया था।
विज्ञापन