फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   minor girl lodged complaint of misdeed at Torwa police station from Bilaspur

Chhattisgarh: बिलासपुर में नौकरी का झांसा देकर बढ़ाई नजदीकियां, फिर नाबालिग की लूटी अस्मत; थाने पहुंची पीड़िता

Fri, 06 Dec 2024 08:38 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 06 Dec 2024 08:38 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक नाबालिग युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
 

विज्ञापन
minor girl lodged complaint of misdeed at Torwa police station from Bilaspur
पुलिस थाना तोरवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर की रहने वाली एक नाबालिग ने अपने साथ हुई दुष्कर्म की वारदात का मामला तोरवा थाने में दर्ज करवाया है। नाबालिग ने जांजगीर चाम्पा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के स्टोर मैनेजर मुकेश शर्मा के खिलाफ नौकरी लगाने के नाम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


अपनी शिकायत में नाबालिग ने बताया कि अक्टूबर 2024 में उसकी जान-पहचान मुकेश शर्मा से हुई थी। जिसने अपने आप को प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में स्टोर मैनेजर के पद पर कार्यरत होना बताया। उसने नौकरी लगाने का झांसा दिया और उसका मोबाइल नंबर ले लिया।
विज्ञापन


नौकरी की चाहत में नाबालिग भी मुकेश शर्मा की बातों में आ गई। इसका फायदा उठाते हुए मुकेश शर्मा ने नौकरी लगा देने की बात कहते हुए नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए। नाबालिग ने एफआईआर में बताया है कि आरोपी मुकेश शर्मा ने तोरवा स्थित महमंद लालखादान के पास सुनसान जगह में कार के भीतर भी शारीरिक संबंध बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के मुताबिक, आरपी ने बताया था कि उसके मामा ससुर पंकज जोशी जो कि प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में असिस्टेंट जीएम के पद पर कार्यरत हैं और उसके पास ऊंची पहुंच है। पुलिस ने नाबालिग का बयान दर्ज कर प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के स्टोर मैनेजर मुकेश शर्मा के खिलाफ पास्को एक्ट औक विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed