फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Javid Ali wrote a poem for Shri Ram Muslim community is also participating in the consecration of life in Bila

Bilaspur: जाविद अली ने श्रीराम के लिए लिखी कविता, प्राण-प्रतिष्ठा में मुस्लिम समुदाय भी निभा रहा भागीदारी

Sun, 21 Jan 2024 07:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 21 Jan 2024 07:49 PM IST
सार

जाविद अली ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन कॉलोनी में सुंदरकाण्ड के पाठ का आयोजन किया जाएगा और मिष्ठान वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं और उनके जीवन आदर्श जन जन के लिए प्रेरक हैं।

विज्ञापन
Javid Ali wrote a poem for Shri Ram Muslim community is also participating in the consecration of life in Bila
जाविद अली ने लिखी कविता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरे देश में श्रीरामलला के भव्य स्वागत की तैयारियों के बीच बिलासपुर के कोनी में सामाजिक सौहार्द की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली है। यहां श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मुस्लिम समुदाय भी साथ जुटा है और आयोजन में अपनी भागीदारी निभा रहा है।

विज्ञापन

 

बिलासपुर के कोनी स्थित रिवर व्यू कॉलोनी में भी पूरे देश की तरह रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खास तैयारी की गई है। विभिन्न आयोजन के जरिए लोग श्रीराम के स्वागत की तैयारी में जुटे हैं, लेकिन यहां का आयोजन इस मायने में खास है कि इसमें मुस्लिम समुदाय भी साथ है। यहां रहने वाले जाविद अली ने श्रीराम के स्वागत में एक कविता भी लिखी है जो चर्चा में है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जाविद अली ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन कॉलोनी में सुंदरकाण्ड के पाठ का आयोजन किया जाएगा और मिष्ठान वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं और उनके जीवन आदर्श जन जन के लिए प्रेरक हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष रोहित कौशिक ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन होने वाले आयोजन में सभी की भागीदारी है और सभी मिल जुलकर इस दिन को उत्साह से मना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed